facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

945 अंकों की घटबढ़ के बाद चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स

Advertisement
Last Updated- January 31, 2023 | 6:46 AM IST
Stock market today

काफी उतारचढ़ाव के बाद बेंचमार्क सेंसेक्स तीन दिन में पहली बार अंतत: हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। हालांकि अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जारी गिरावट और आम बजट को अनिश्चितता व ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व की बैठक ने निवेशकों को परेशान रखा।

170 अंकों की बढ़त के साथ 59,500 अंक पर बंद होने से पहले सेंसेक्स में 945 अंकों की घटबढ़ देखी गई। निफ्टी 44 अंकों की बढ़त के साथ 17,649 पर बंद हुआ। उतारचढ़ाव की माप करने वाला इंडिया वीआईएक्स 2 फीसदी चढ़ा और 17.7 फीसदी पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को 6,793 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और यह जानकारी एक्सचेंजों के आंकड़ों से मिली। इस महीने अब तक उन्होंने 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे हैं।

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में कमजोर ट्रेडिंग हुई क्योंकि अमेरिका के मिश्रित आर्थिक आंकड़ों ने निवेशकों को आगे मंदी को लेकर चिंतित किया। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने बार-बार स्पष्ट किया है कि महंगाई के लक्षित स्तर तक पहुंचने से पहले ब्याज दरें उच्चस्तर पर बनी रहेंगी। अदाणी समूह के शेयरों की बाजार कीमत में गिरावट तीन दिन में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है जबकि समूह के कुछ शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, अदाणी के प्रत्युत्तर का समूह के शेयरों व बाजार पर मिश्रित असर रहा। मध्यम अवधि में निवेशकों के दिमाग में यह घटनाक्रम जोखिम की लटकी तलवार की तरह अभी जारी रह सकता है। मजबूत व स्वतंत्र थर्ड पार्टी या सरकार की तरफ से वैज्ञानिक आकलन रिपोर्ट की संभावना अल्पावधि में नहीं दिख रही। अब बाजार का ध्यान बजट और फेड की नीति पर होगा।

सेंसेक्स में शामिल करीब एक तिहाई शेयर टूटे, वहीं चढ़ने व गिरने वाले शेयरों का अनुपात 1,449-2,156 रहा।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, आम बजट और फेड की बैठक के नतीजे से पहले बाजारों में अगले कुछ कारोबारी सत्रों में उतारचढ़ाव रह सकता है। निफ्टी के लिए प्रतिरोध स्तर 17,760 हो सकता है, वहीं 17,493-17,542 के दायरे में उसे समर्थन मिल सकता है।

Advertisement
First Published - January 31, 2023 | 6:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement