facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगले साल अंत तक Sensex 74,000 पर पहुंचेगा : Morgan Stanley

Advertisement

मॉर्गन स्टैनली के तेजी के मामले में 86,000 का लक्ष्य रखा है। यह कच्चे तेल की कीमतों के 70 डॉलर तक गिरने और भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से दरों में बड़ी कटौती पर निर्भर करेगा।

Last Updated- November 16, 2023 | 11:43 PM IST
Stocks to Buy

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) का कहना है कि अगले साल के अंत तक यानी दिसंबर 2024 तक प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 74,000 अंकों का आंकड़ा छू लेगा। इसका मतलब हुआ कि बाजार मौजूदा स्तर से 12 फीसदी की वृद्धि करेगा।

ब्रोकरेज ने अपने 2024 इंडिया इक्विटी स्ट्रैटजी आउटलुक में कहा है, ‘इस स्तर का मतलब है कि सेंसेक्स 24.7 गुना के पीई मल्टीपल पर कारोबार करेगा जो उसके 25 वर्ष के औसत 20 गुना से अधिक है। ऐतिहासिक औसत के मुकाबले तेजी का मतलब भारत में मजबूत मध्यावधि वृद्धि में बढ़ता भरोसा है।’

मॉर्गन स्टैनली के तेजी के मामले में 86,000 का लक्ष्य रखा है। यह कच्चे तेल की कीमतों के 70 डॉलर तक गिरने और भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से दरों में बड़ी कटौती पर निर्भर करेगा। ब्रोकरेज ने मंदी के मामले में 51,000 अंकों का लक्ष्य तय किया है।

इसका कारण चुनाव के बाद केंद्र की सत्ता में बदलाव, कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल से अधिक होना, रिजर्व बैंक की सख्ती और अमेरिका में मंदी के कारण वैश्विक वृद्धि कम होने को बताया है।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement