facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Motors DVR का शेयर 12 प्रतिशत चढ़ा

Advertisement

Tata Motors के ऑर्डिनरी शेयर और ए-ऑर्डिनरी शेयर 12.4 प्रतिशत और 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 640.6 रुपये और 419.5 रुपये पर बंद हुए।

Last Updated- July 26, 2023 | 9:45 PM IST
Tata motors

टाटा मोटर्स डीवीआर (differential voting rights) का शेयर बुधवार को 12.4 प्रतिशत चढ़ गया। इन शेयरों को ‘ए-ऑर्डिनरी’ शेयरों के नाम से भी जाना जाता है। वाहन कंपनी द्वारा अपने डीवीआर शेयरों को ‘ऑर्डिनरी शेयरों’ में तब्दील करने की घोषणा किए जाने एक दिन बाद यह तेजी दर्ज की गई है।

प्रस्तावित योजना के तहत, कंपनी के सात ऑर्डिनरी शेयर हरेक 10 ए-ऑर्डिनरी शेयरों के लिए जारी किए जाएंगे और उसके सभी बकाया ए-ऑर्डिनरी शेयर रद्द कर दिए जाएंगे।

टाटा मोटर्स के ऑर्डिनरी शेयर और ए-ऑर्डिनरी शेयर 12.4 प्रतिशत और 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 640.6 रुपये और 419.5 रुपये पर बंद हुए। ताजा शेयर कीमतों और अदला-बदली अनुपात के अनुसार, डीवीआर अभी भी ऑर्डिनरी शेयरों के मुकाबले 6.5 प्रतिशत डिस्काउंट पर उपलब्ध है। एक दिन पहले, यह डिस्काउंट 20 प्रतिशत था।

योजना के पूरा होने में 12-15 महीने का समय लगेगा

सस्ते डीवीआर रखने वालों को फायदा होगा, हालांकि इस योजना के पूरा होने में 12-15 महीने का समय लगेगा। यह लेनदेन त्रि-स्तरीय कर जटिलताओं से जुड़ा होगा। ए-शेयरों को रद्द करना टाटा मोटर्स में संचित लाभ पर ‘लाभांश भुगतान’ के तौर पर समझा जाएगा। इससे लाभांश वितरण कर पर रोक को बढ़ावा मिलेगा।

टाटा मोटर्स के समूह सीएफओ पी बी बालाजी ने कहा कि प्रभावी कर योजना के लिए प्रभावी तारीख पर आधारित होगा और शेयरधारकों के हिसाब से अलग अलग होगा।

कर निर्धारण उन म्युचुअल फंडों के लिए सबसे कम हो सकता है, जो ए-शेयरधारक आधार बड़ी भागीदारी रखते हैं और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए यह सर्वाधिक हो सकता है। प्रभावी स्वैप रेशियो 6.8 और 7 (हरेक 10 शेयर के लिए शेयर) के बीच हो सकता है।

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement