facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में संभला फिनो पेमेंट्स बैंक का शेयर

Advertisement

बैंक ने कहा है कि इस समय जांच चल रही है, लेकिन प्रथम द्रष्टया बैंक का मानना है कि उसकी कोई देनदारी नहीं बनती।

Last Updated- September 21, 2023 | 11:28 PM IST
Stock Market

फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयरों (Fino Payments Bank Share) में 7 प्रतिशत की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर संभल गए। फिनो ने एक्सचेंज को सूचना दी थी कि ग्राहकों से सूचना मिली है कि बैंक के कर्मचारियों ने जमा किए गए धन का व्यक्तिगत हैसियत से दुरुपयोग किया है। इसके बाद शेयर के दाम गिरे थे।

एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा गया है, ‘फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को मुंबई में अपने एक ग्राहक और गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ व्यापारियों/ डिस्ट्रीब्यूटरों/अन्य व्यक्तियों से ई मेल के माध्यम से जानकारी मिली थी कि संभावित संदिग्ध योजनाओं में निवेश/निवेश से संबंधित धन की प्राप्ति/पुनर्भुगतान नहीं मिल रहा है, जो बैंक के कुछ कर्मचारियों ने अपनी व्यक्तिगत क्षमता से चलाई थी।’

बैंक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और ऑडिटर केपीएमजी द्वारा की गई स्वतंत्र आंतरिक जांच का ब्योरा आने के बाद नियामक प्राधिकरणों को सूचित किया है।

बैंक ने आगे कहा है कि उसका मानना है कि वह इसके लिए कहीं से जिम्मेदार नहीं है, इसलिए घटना का उस पर कोई असर नहीं होगा और कार्रवाई से उसे कोई घाटा नहीं होगा।

इसके अलावा बैंक ने नियमित प्रक्रियाओं के पालन की कमी का हवाला देते हुए कहा है कि शिकायतकर्ताओं ने संभवतः लेन देन के दौरान उन्हें नजरंदाज किया है। बैंक ने कहा है कि इस समय जांच चल रही है, लेकिन प्रथम द्रष्टया बैंक का मानना है कि उसकी कोई देनदारी नहीं बनती।

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement