facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चढ़ सकते है HDFC Life के शेयर, कंपनी में हिस्सा बढ़ाने की अनुमति से विश्लेषक उत्सा​हित

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 10:39 PM IST
HDFC life
BS

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance) कंपनी के शेयरों में तेजी बढ़ सकती है, क्योंकि RBI ने HDFC Bank/HDFC Limited को इस बीमा कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 50 प्रतिशत से अ​धिक किए जाने की अनुमति दे दी है। विश्लेषकों का कहना है कि इससे इस मामले से जुड़ा गतिरोध समाप्त हो गया है।

पिछले सप्ताह निजी क्षेत्र के ऋणदाता HDFC Bank ने एक्सचेंजों को जानकारी दी थी कि RBI ने HDFC Bank या HDFC को HDFC Life और HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस कंपनी (एचडीएफसी इरगो) में अपनी शेयरधारिता विलय की प्रभावी तारीख से पहले बढ़ाकर 50 प्रतिशत से ऊपर पहुंचाने की अनुमति दी है। इससे हो​ल्डिंग को घटाकर करीब 30 प्रतिशत किए जाने से जुड़ी चिंताएं दूर हुई हैं।

MK Global ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, ‘HDFC के HDFC Bank की प्रत्यक्ष सहायक इकाई बनने से HDFC Life पर दोहरा असर होगा। पहला, HDFC Bank में उसकी भागीदारी (मौजूदा समय में 50 प्रतिशत) धीरे धीरे बढ़ सकती है, और दूसरा HDFC Bank के व्यवसाय में वितरण की लागत सुधरेगी, और इसलिए मार्जिन को भी मदद मिलेगी।’

इसके अलावा, HDFC – HDFC Bank द्वारा संभावित 19 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री को लेकर गतिरोध समाप्त हुआ है और इसके बजाय अब HDFC – HDFC Bank विलय पूरा होने से पहले 1.35 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदेगा।

Also Read: HDFC Bank: प्राइमरी सेक्टर के कर्ज लक्ष्य को 3 साल में पूरा करने की RBI ने दी अनुमति

मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज का मानना है कि इससे HDFC Life के लिए 2,200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त खरीदारी सक्षम होगी।

HDFC Life Insurance का शेयर सोमवार को BSE पर 6.6 प्रतिशत चढ़कर 547.5 रुपये पर पहुंच गया था और इसमें औसत कारोबार तीन गुना बढ़ गया। NSE और BSE पर इसमें करीब 2.415 करोड़ इ​क्विटी शेयरों की अदला-बदली हुई।

तुलनात्मक तौर पर, BSE के सेंसेक्स (Sensex) में 0.67 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इ​क्विटीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है, प्रबंधन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह कितनी हिस्सेदारी बढ़ाएगा। सैद्धांतिक तौर पर सीमा 100 प्रतिशत है। हमारा मानना है कि यह 50-60 प्रतिशत के बीच रहनी चाहिए।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement