facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Softbank ने खुले बाजार के जरिये Zomato में 1.09 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

Advertisement

हालिया हिस्सेदारी बिक्री के बाद एसवीएफ के पास अब जोमैटो की 1.1 फीसदी से भी कम हिस्सेदारी रह गई है।

Last Updated- October 20, 2023 | 10:57 PM IST
Zomato

सॉफ्टबैंक (Softbank) ने शुक्रवार को फूड डिलिवरी फर्म जोमैटो (Zomato) के 9.36 करोड़ शेयर यानी 1.1 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी। उसकी निवेश फर्म एसवीएफ ग्रोथ सिंगापुर ने 111.2 रुपये के भाव पर शेयर बेचकर 1,040 करोड़ रुपये जुटाए। स्टॉक एक्सचेंजों के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

जोमैटो का शेयर (Zomato Share) 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 113.4 रुपये पर बंद हुआ। खरीदारों में फिडेलिटी, सोसियाते जेनराली, मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड और मॉर्गन स्टैनली शामिल हैं। 30 अगस्त को एसवीएफ ने 1.15 फीसदी हिस्सेदारी 94.7 रुपये प्रति शेयर पर बेचकर 947 करोड़ रुपये जुटाए थे।

हालिया हिस्सेदारी बिक्री के बाद एसवीएफ के पास अब जोमैटो की 1.1 फीसदी से भी कम हिस्सेदारी रह गई है। पिछले छह महीने में जोमैटो का शेयर दोगुने से भी ज्यादा हो गया है।

केफिन टेक का मुनाफा 28 फीसदी बढ़ा

केफिन टेक्नोलॉजिज का शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 28 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 48 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का परिचालन राजस्व 16 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 209 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सितंबर में समाप्त छह महीने की अवधि में कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ा। बीएस

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement