facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अटकलें पूरी तरह निराधार, दिवालिया अदालत जाने की योजना नहीं : SpiceJet CEO

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 8:59 AM IST
Spicejet Q2FY26 results

स्पाइसजेट (SpiceJet) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने आज कहा कि विमानन कंपनी की ऋण शोधन प्रकिया शुरू करने का कोई सवाल ही नहीं है और ऐसी कोई भी अटकल पूरी तरह निराधार है।

एयरकैसल, स्पाइसजेट (SpiceJet) को पट्टे पर विमान देने वाली कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी) में मामला दायर किया था, जिसमें बकाया भुगतान न करने के लिए विमानन कंपनी के खिलाफ ऋण शोधन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई थी। स्पाइसजेट वित्त वर्ष 19 से घाटे में चल रही है।

सिंह ने एक बयान में कहा कि हम अपने खड़े हुए बेड़े को फिर से सक्रिय करने तथा अधिक से अधिक विमानों को उड़ान में वापस लाने पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस मोर्चे पर काम पहले ही शुरू हो चुका है और इसके लिये पांच करोड़ डॉलर के ईसीएलजीएस (आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना) कोष और खुद के पास उपलब्ध नकदी का उपयोग कर रही है।

गो फर्स्ट विमानन कंपनी ने 2 मई को अपनी उड़ानें निलंबित कर दी थीं और एनसीएलटी में दिवालिया प्रक्रिया शुरू कर दी थी। प्रतिदिन लगभग 200 उड़ानों का परिचालन करने वाली कंपनी गो फर्स्ट के अचानक बाहर निकलने से भारतीय विमानन बाजार में एक खालीपन आ गया है। स्पाइसजेट अपने खड़े विमानों को सेवा में वापस लाकर इस खालीपन को भरने की कोशिश कर रही है।

सिंह ने कहा कि ऋण शोधन के लिये याचिका दाखिल करने का कोई सवाल ही नहीं है। इसके बारे में अटकलें पूरी तरह से निराधार हैं।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement