facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर जारी कर पूंजी जुटाने पर हो रहा विचार: SpiceJet

Advertisement

SpiceJet साल 2018-19 से ही नुकसान उठा रही है और 2022-23 में कंपनी का शुद्ध नुकसान 1,513 करोड़ रुपये और 2021-22 में 1,744 करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- December 07, 2023 | 9:47 PM IST
SpiceJet

पिछली कई तिमाहियों से नकदी संकट का सामना कर रही स्पाइसजेट एयरलाइन (SpiceJet) ने गुरुवार को ऐलान किया कि कंपनी का बोर्ड तरजीही आधार पर इक्विटी या परिवर्तनीय प्रतिभूतियां जारी कर पूंजी जुटाने के विकल्प पर विचार कर रहा है।

इस घोषणा के बाद स्पाइसजेट का शेयर गुरुवार सुबह बीएसई पर 20 फीसदी उछल गया। पिछले महीने स्पाइसजेट ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि वह परिचालन में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है, जब अदालत ने विमानन कंपनी को पूर्व मालिक कलानिधि मारन के बकाए का भुगतान करने को कहा था।

अदालत में विमानन कंपनी ने तर्क दिया था कि नकद भुगतान की बाध्यता पर संबंधित पक्षकारों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उसने जोर देते हुए कहा था कि अगर विमानन कंपनी को दिवालिया प्रक्रिया जाना पड़े तो किसी भी हितधारकों को फायदा नहीं होगा।

विमानन कंपनी ने गुरुवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार को होनी थी, जिसमें दूसरी तिमाही के नतीजों को मंजूरी दी जानी थी, लेकिन अब यह बैठक सोमवार को होगी। भारत में सूचीबद्ध एकमात्र अन्य विमानन कंपनी इंडिगो दूसरी तिमाही के नतीजे 3 नवंबर को जारी कर चुकी है।

सोमवार को होने वाली स्पाइसजेट की बोर्ड बैठक में पूंजी जुटाने पर भी विचार किया जाएगा। विमानन कंपनी ने कहा, 11 दिसंबर (सोमवार) को होने वाली बोर्ड बैठक में इक्विटी शेयर या परिवर्तनीय प्रतिभूतियां तरजीही आधार पर जारी कर पूंजी जुटाने के विकल्प पर विचार होगा, जो मौजूदा कानून के प्रावधानों के मुताबिक होगा और शेयरधारकों व नियामकों से इसकी मंजूरी ली जाएगी।

विमानन कंपनी साल 2018-19 से ही नुकसान उठा रही है और 2022-23 में कंपनी का शुद्ध नुकसान 1,513 करोड़ रुपये और 2021-22 में 1,744 करोड़ रुपये रहा था। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 197.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement