facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet Profit: स्पाइसजेट को 4 साल में सबसे बड़ा मुनाफा

Advertisement

वार्षिक आधार पर विमानन कंपनी ने अपना घाटा कम किया है, जो वित्त वर्ष 22 के 1,744 करोड़ रुपये से कम होकर वित्त वर्ष 23 में 1,512.9 करोड़ रुपये रह गया है।

Last Updated- August 14, 2023 | 10:37 PM IST
SpiceJet

किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) ने वित्त वर्ष 23 की अंतिम तिमाही (वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही) में समेकित आधार पर 6.2 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज करने के बाद वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 197.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

शुद्ध लाभ में इस उछाल का श्रेय कंपनी के कुल खर्च में 17 प्रतिशत की गिरावट को दिया जा सकता है, जो वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही के 2,504.7 करोड़ रुपये से घटकर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,069 करोड़ रुपये रह गया है।

इसके अलावा विमानन कंपनी के परिचालन व्यय में भी पिछली तिमाही के मुकाबले 30 प्रतिशत की कटौती नजर आई है, जिसमें विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ), विमानों के पट्टे का किराया, हवाईअड्डा शुल्क और अन्य खर्च शामिल हैं। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में विमानन कंपनी का परिचालन व्यय 707.8 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही के दौरान 1,002.9 करोड़ रुपये था।

इसकी कुल आय में पिछली तिमाही के मुकाबले 9.2 प्रतिशत की गिरावट दिखाई दी है, जो वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही के 2,498.5 करोड़ रुपये से घटकर वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 2,266.8 करोड़ रह गई।

विमानन कंपनी ने अपना घाटा कम किया

वार्षिक आधार पर विमानन कंपनी ने अपना घाटा कम किया है, जो वित्त वर्ष 22 के 1,744 करोड़ रुपये से कम होकर वित्त वर्ष 23 में 1,512.9 करोड़ रुपये रह गया है। इस अवधि में इसकी कुल आय 29.7 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 22 के 7,630.5 रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 23 के दौरान 9,897 रुपये हो गई। इसी तरह इसका खर्च वित्त वर्ष 22 के 9,297.3 करोड़ रुपये की तुलना में 22.7 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 23 में 11,410 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement