facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2024 की पहली तिमाही में स्टार्टअप की फंडिंग 3.1 प्रतिशत घटी

Advertisement

Startup Funding: फंडिंग मूल्य ने लगातार दो महीनों, फरवरी और मार्च के लिए वृद्धि दर्ज की। हालांकि वॉल्यूम ट्रेंड में उतार-चढ़ाव बना रहा।

Last Updated- April 25, 2024 | 10:27 PM IST
Startup

कैलेंडर वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान भारतीय स्टार्टअप कंपनियों ने उद्यम पूंजी फंडिंग में 2.3 अरब डॉलर जुटाए हैं। डेटा एनालिटिक्स कंपनी ग्लोबलडेटा के अनुसार पिछले साल की तुलना में इसमें 3.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले साल की इस अवधि में 2.4 अरब डॉलर की रकम जुटाई गई थी।

पहली तिमाही के दौरान स्टार्टअप कंपनियों के बीच सौदों की संख्या पिछले साल की तुलना में दो प्रतिशत घटकर 288 रह गई जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में सौदों की संख्या 294 थी।

इस तिमाही के दौरान देश में दो यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर से अधिक मूल्य वाली कंपनी) ओला कृत्रिम और फिनटेक सास फर्म परफियोस को बनते देखा गया।

हालांकि डील गतिविधियों में साल-दर-साल गिरावट आई थी लेकिन कुछ सकारात्मक पहलू भी थे जिनमें 2024 की पहली तिमाही में फंडिंग मूल्य में सुधार शामिल था। फंडिंग मूल्य ने लगातार दो महीनों, फरवरी और मार्च के लिए वृद्धि दर्ज की। हालांकि वॉल्यूम ट्रेंड में उतार-चढ़ाव बना रहा।

ग्लोबलडेटा के प्रमुख विश्लेषक ओरोज्योति बोस ने कहा, ‘हालांकि सौदों की गतिविधियों में सालाना आधर पर गिरावट आई लेकिन कुछ सकारात्मक पहलू भी थे। इसमें साल 2024 की पहली तिमाही में फंडिंग के मूल्य में मासिक आधार पर सुधार भी शामिल है। फंडिंग के मूल्य में लगातार दो महीनों – फरवरी और मार्च में वृद्धि दर्ज की गई भले ही मात्रा के रुख में उतार-चढ़ाव बना रहा हो।’

Advertisement
First Published - April 25, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement