facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राज्य करेंगे मसालों की गुणवत्ता की जांच, केंद्र सरकार ने दिया निर्देश 

Advertisement

हालिया रिपोर्ट ने चिंता और बढ़ा दी है, जिसमें कहा गया है कि भारत के आधे से अधिक मसाला निर्यात को संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Last Updated- May 02, 2024 | 9:44 PM IST
स्पाइस बोर्ड ऑफ इंडिया का आदेश, कहा- MDH और Everest शेयर करे क्वालिटी चेक डिटेल्स, Spice Board of India tells Everest, MDH to give details of quality checks

भारतीय मसालों के निर्यात पर चल रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों सरकारों को मसालों की गुणवत्ता जांचने का निर्देश दिया है।

नियमित नमूने लेने में मसाला बोर्ड और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के शुरुआती प्रयासों के बावजूद सरकारी निकायों से कोई स्पष्ट निर्णय नहीं मिलने के कारण इन मसालों की गुणवत्ता पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।

इन चिंताओं को दूर करने के लिए उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने स्थानीय तौर पर निर्मित सभी मसालों का गहन परीक्षण जरूरी कर दिया है। प्रदेश में 50 से अधिक मसाला उत्पादन इकाइयों के साथ इस निर्देश का उद्देश्य गुणवत्ता के सर्वोत्तम मानकों को सुनिश्चित करना है।

कुमार ने कहा, ‘आयुक्त ने सभी 13 जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को विभिन्न मसालों की गुणवत्ता जांचने के लिए मसाला विनिर्माण संयंत्रों पर नमूना लेने का निर्देश दिया है।’

मगर चिंता काफी बड़ी है क्योंकि एमडीएच और एवरेस्ट जैसी प्रमुख मसाला कंपनियों को विवाद का सामना करना पड़ रहा है।

हालिया रिपोर्ट ने चिंता और बढ़ा दी है, जिसमें कहा गया है कि भारत के आधे से अधिक मसाला निर्यात को संकट का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के मसाला उद्योग की प्रतिष्ठा धूमिल न हो इसके लिए तत्काल कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement