facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस्पात विनिर्माता जय बालाजी ने जुटाए 559 करोड़ रुपये

Advertisement

कंपनी ने दो परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनियों का मौजूदा ऋण चुकाने के लिए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी - टाटा कैपिटल फाइनैंशियल सर्विसेज के साथ ऋण समझौता किया गया है।

Last Updated- December 18, 2023 | 9:49 PM IST

इस्पात विनिर्माता जय बालाजी इंडस्ट्रीज ने कर्ज चुकाने के लिए टाटा कैपिटल फाइनैंशियल सर्विसेज से 559 करोड़ रुपये का कर्ज हासिल किया है।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि दो परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) का मौजूदा ऋण चुकाने के लिए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी – टाटा कैपिटल फाइनैंशियल सर्विसेज के साथ ऋण समझौता किया गया है।

जय बालाजी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आदित्य जजोदिया ने कहा कि यह ऋण समझौता जय बालाजी इंडस्ट्रीज के लिए खेल का रुख बदलने वाला है और इसकी रूपांतरण यात्रा में नए अध्याय की शुरुआत की ओर इशारा करता है।

जय बालाजी साल 2017-18 में दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत समाधान के लिए निर्देशित भारतीय रिजर्व बैंक की गैर-निष्पादित संपत्तियों (NPA) की दूसरी सूची में थी। तब इसके बही-खाते पर करीब 3,200 करोड़ रुपये का कर्ज था। हालांकि कंपनी ने कुछ बैंकों के साथ अदालत के बाहर समझौता कर लिया था।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement