facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: 3 दिन के घाटे के बाद bluechip से चढ़े बाजार

Advertisement

ज्यादातर वैश्विक बाजारों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति फैसले से पहले सतर्कता के साथ कारोबार किया।

Last Updated- July 26, 2023 | 10:05 PM IST
stock market

इंडेक्स की दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन ऐंड टुब्रो और आईटीसी (ITC Stock price) में बढ़ोतरी के दम पर बेंचमार्क सूचकांकों में तीन दिन से चली आ रही गिरावट थम गई।

ज्यादातर वैश्विक बाजारों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति फैसले से पहले सतर्कता के साथ कारोबार किया। सेंसेक्स (Sensex) ने भी दिन के उच्चस्तर 66,897 से करीब 200 अंक गंवा दिए।

सेंसेक्स अंत में 351 अंक की बढ़ोतरी के साथ 66,707 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी (nifty) ने 97 अंकों की बढ़त के साथ 19,778 पर कारोबार की समाप्ति की। इंडिया वीआईएक्स इंडेक्स 2.1 फीसदी चढ़कर 10.46 पर पहुंच गया।

ज्यादातर ट्रेडर शेयर विशेष पर ध्यान केंद्रित करते दिखे

विश्लेषकों ने कहा, फेड की अहम घोषणा से पहले ज्यादातर ट्रेडर शेयर विशेष पर ध्यान केंद्रित करते दिखे। रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.8 फीसदी चढ़ा और सूचकांक की बढ़त में 124 अंकों का योगदान किया। तेल से लेकर खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी का शेयर इस खबर पर चढ़ा कि कतर का सॉवरिन वेल्थ फंड समूह की खुदरा इकाई में अल्पांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है।

खबरों के मुताबिक, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी अब एक फीसदी हिस्सेदारी के लिए रिलायंस रिटेल वेंचर्स में 1 अरब डॉलर के निवेश पर विचार कर रहा है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन करीब 100 अरब डॉलर बैठता है।

एलऐंडटी में 3.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शेयर व सेंसेक्स की बढ़त में योगदान करने वाला दूसरा सबसे बड़ा शेयर रहा। मजबूत तिमाही नतीजे और 10,000 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद योजना के ऐलान से यह शेयर नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ।

एलऐंडटी (L&T  Q1 Profits) का शुद्ध‍ लाभ जून तिमाही में सालाना आधार पर 46.5 फीसदी चढ़ा और परिचालन के मोर्चे पर सुधार व अन्य आय में बढ़ोतरी से लाभ के अनुमान को पीछे छोड़ दिया। कंपनी की ऑर्डर बुक भी पहली बार 4 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गई। तीन दिन तक टूटने के बाद आईटीसी का शेयर सुधरा और 2.14 फीसदी चढ़ा। होटल कारोबार अलग करने की योजना के ऐलान के बाद पिछले तीन कारोबारी सत्र में आईटीसी का शेयर करीब 6 फीसदी टूटा था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की खरीदारी से भी सेंटिमेंट में मजबूती

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की खरीदारी से भी सेंटिमेंट में मजबूती को मदद मिली। एफपीआई ने 923 करोड़ रुपये की खरीदारी की, वहीं देसी संस्थागत निवेशक 470 करोड़ रुपये के शुद्ध‍ खरीदार रहे। बीएसई पर निवेशकों की परिसंपत्तियां बुधवार को बढ़त के बीच 1.3 लाख करोड़ रुपये बढ़ी। बीएसई में टेलिकॉम इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.3 फीसदी चढ़ा।

विश्लेषकों ने कहा कि तीन दिन के एकीकरण के बाद बाजार निचले स्तर पर खरीदारी देख रहा है। रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने समर्थन का अहम स्तर 19,300-19,500 का हवाला देते हुए कहा, बुधवार की तेजी बताती है कि तेजडि़ये अपनी पकड़ छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement