facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Crash: मुनाफावसूली से बाजार धड़ाम! Sensex 931 अंक गिरकर 70,506 पर बंद, Nifty भी 303 अंक ​फिसला

Advertisement

BSE Sensex कारोबार के दौरान 71,913 अंकों की ऊंचाई को छूने के बाद 931 अंक यानी 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 70,506 अंक पर बंद हुआ।

Last Updated- December 20, 2023 | 10:55 PM IST
Flair Writing Share

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में आज दिन भर के कारोबार के दौरान दोनों प्रमुख सूचकांकों…सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी के बाद भारी गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों द्वारा जबरदस्त मुनाफावसूली (Profit booking) और कोविड संबंधी चिंताओं के कारण बाजार में गिरावट को बल मिला। इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के बढ़े हुए मूल्यांकन से भी धारणा प्रभावित हुई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के दौरान 71,913 अंकों की ऊंचाई को छूने के बाद 931 अंक यानी 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 70,506 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज की गिरावट 26 अक्टूबर 2023 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 303 अंक यानी 1.4 फीसदी गिरावट के साथ 21,150 अंक पर बंद हुआ। यह निफ्टी में 13 मार्च 2023 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।

शेयर बाजार में गिरावट की वजह ?

जानकारों का कहना है कि बाजार में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट की मुख्य वजह मुनाफावसूली रही। वृहद बाजार के मजबूत आंकड़ों, प्रमुख पश्चिमी देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा दर में कटौती की संभावना और पांच राज्यों के हालिया चुनावी नतीजों से उत्साहित होकर बेंचमार्क सूचकांकों में पिछले सात सप्ताहों से बढ़त दिख रही थी। मगर बाजार में तेजी के मद्देनजर निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली शुरू कर दी।

अल्फानीति फिनटेक के सह-संस्थापक यूआर भट्ट ने कहा, ‘अभी तक तेजी यह मानकर चल रही थी कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) द्वारा खरीदारी जारी रहेगी। मगर वे इस सप्ताह मुनाफावसूली कर रहे हैं। इस वजह से गिरावट को बल मिला।’ इस साल की बढ़त के बाद खास तौर पर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मूल्यांकन को लेकर बढ़ती चिंता और कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों में निवेशकों की धारणा प्रभावित की। इससे बिकवाली का दौर शुरू हो गया।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के अनुसंधान प्रमुख संजीव होता ने कहा, ‘भारी तेजी के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप के कुछ हिस्सों में सुरक्षा की कोई गुंजाइश नहीं बची है। इसलिए कुछ गिरावट दिखना बाजार के लिए अच्छा है। कुल मिलाकर, देश में ​स्थिर सरकार, कॉरपोरेट आय के लिए बेहतर परिदृश्य और वृ​हद आ​र्थिक परिदृश्य में सुधार होने से भारत को मजबूती मिलेगी। इसलिए कोई भी बड़ी गिरावट निवेशकों के लिए गुणवत्ता वाले शेयरों में निवेश का अवसर प्रदान कर सकती है।’

कारोबार के दौरान 3,234 शेयरों में गिरावट

बाजार का दायरा काफी कमजोर रहा। कारोबार के दौरान 3,234 शेयरों में गिरावट और 612 में बढ़त दर्ज की गई। एक को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयरों में गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 1.2 फीसदी की गिरावट आई। सेंसेक्स की गिरावट में आरआईएल का योगदान सबसे अ​धिक रहा।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement