facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: आईटी शेयरों में तेजी से चढ़ा शेयर बाजार

Advertisement

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि मजबूत आय परिदृश्य और वृद्धि की संभावनाओं से इक्विटी में और तेजी की गुंजाइश बढ़ेगी।

Last Updated- November 16, 2023 | 11:42 PM IST
BSE, Share market today

भारतीय इक्विटी बाजारों में गुरुवार को तेजी बरकरार रही। आईटी दिग्गजों में तेजी और पश्चिमी दुनिया में दर वृद्धि चरम पर पहुंच जाने की उम्मीद से पैदा हुई सकारात्मक धारणा के बीच बाजार में तेजी आई।

सेंसेक्स 306 अंक या 0.5 प्रतिशत चढ़कर 65,982 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 89 अंक चढ़कर 19,765 अंक पर बंद हुआ। गुरुवार की क्लोजिंग दोनों सूचकांकों के लिए चार सप्ताह में सबसे अधिक है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) दूसरे दिन भी शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने करीब 960 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 706 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे।

आईटी दिग्गजों इन्फोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक ने सेंसेक्स की तेजी में योगदान दिया। अमेरिका में बड़े निवेश से जुड़ी आईटी कंपनियों में इस उम्मीद से तेजी आई कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य प्रमुख केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए अपने दर-वृद्धि अभियान के करीब हैं।

एवेंडस कैपिटल अल्टरनेट स्ट्रैटजीज के मुख्य कार्याधिकारी एंड्रयू हॉलैंड ने कहा, ‘वित्तीय नतीजों के बाद आईटी शेयरों में गिरावट आई और कमजोर मूल्यांकन से इनमें सुधार देखा जा रहा है।’

इस सप्ताह अमेरिका और ब्रिटेन में मुद्रास्फीति नरम पड़ने के बाद इक्विटी बाजारों में तेजी आ रही है। अमेरिका में मुख्य उपभोक्ता कीमत सूचकांक (खाद्य एवं ऊर्जा लागत को छोड़कर) सितंबर से 0.2 प्रतिशत चढ़ा। इससे अमेरिका में इक्विटी निवेशकों में उत्साह बढ़ा है, क्योंकि उनको लग रहा है कि अमेरिकी फेड अब दर वृद्धि रोक देगा।

उन्हें उम्मीह है कि अगले साल जुलाई तक 50 आधार अंक तक की कटौती हो सकती है। इसी तरह ब्रिटेन में भी मुद्रास्फीति घटकर दो साल में निचले स्तर पर आ गई है।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि मजबूत आय परिदृश्य और वृद्धि की संभावनाओं से इक्विटी में और तेजी की गुंजाइश बढ़ेगी।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement