facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी पर विराम, Sensex 169 अंक गिरकर 71,315 पर बंद

Advertisement

Sensex 169 अंक या 0.2 प्रतिशत गिरकर 71,315 पर बंद हुआ। निफ्टी 38 अंक या 0.2 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 21,419 पर बंद हुआ।

Last Updated- December 18, 2023 | 10:15 PM IST
share market

तीन साल में तेजी का अपना सबसे लंबा सिलसिला दर्ज करने के बाद सोमवार को भारतीय इक्विटी बाजार मुनाफावसूली का शिकार हुआ। सोमवार को Sensex 169 अंक या 0.2 प्रतिशत गिरकर 71,315 पर बंद हुआ। निफ्टी 38 अंक या 0.2 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 21,419 पर बंद हुआ।

सोमवार को निवेशकों ने सतर्कता बरती और सिर्फ ऐसे शेयरों पर जोर दिया जो मूल्य के लिहाज से उपयुक्त हों। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC Stock) का शेयर 12.5 प्रतिशत चढ़ गया और आखिर में 879 पर बंद हुआ।

स्वतंत्र इक्विटी विश्लेषक अंबरीश बालिगा ने कहा, ‘आईआरसीटीसी ऐसा एकमात्र रेलवे से जुड़ा शेयर था जो कमजोर प्रदर्शन कर रहा था और मौजूदा बाजार हालात में लोग इस तरह के शेयर तलाश रहे हैं जिनकी पिटाई हुई हो।’

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या सोमवार की गिरावट बाजार में तेजी पर विराम है तो बालिगा ने कहा कि आपको इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए कि क्या यह गिरावट कायम रहेगी या नहीं।

बालिगा ने कहा, ‘हाल के समय में, हमने देखा है कि बाजारों में एक या दो कारोबारी सत्रों से गिरावट आती है और फिर तेजी दिखती है। मूल्यांकन महंगा हो गया है, खासकर स्मॉलकैप और मिडकैप में। लेकिन मौजूदा स्तरों पर बाजार को आगे बढ़ने के लिए किसी घटनाक्रम की आवश्यकता नहीं है, तरलता बाजार को आगे बढ़ाती है। मूल्यांकन के लिहाज से यह खतरनाक दायरे में पहुंच गया है, लेकिन अभी भी तेजी आ सकती है।’

बलरामपुर चीनी, द्वारिकेश शुगर्स और श्री रेणुका शुगर्स में 4 से 5 प्रतिशत तेजी आई, क्योंकि सरकार ने एथनॉल उत्पादन के लिए 17 लाख टन तक की कमी की अनुमति दी है।

बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 358.8 लाख करोड़ रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। वैश्विक दर परिदृश्य आसान होने, मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़े, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और केंद्र में नीतिगत निरंतरता की उम्मीद में भारतीय इक्विटी बाजार में पिछले सात सप्ताहों के दौरान शानदार बढ़त दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement