facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्तीय संस्थान धोखाधड़ी प्रबंधन तंत्र को मजबूत करें

Advertisement

800 वित्तीय संस्थानों में से अभी तक 259 संस्थानों ने ही आई4सी में पंजीकरण कराया है। बाकियों को शीघ्रता से पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है।

Last Updated- November 28, 2023 | 11:05 PM IST
Bank Fraud

केंद्र सरकार ने देश में वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर अपराध निरोधक इकाई-आई4सी में अभी तक पंजीकृत नहीं होने वाले वित्तीय संस्थानों को जल्द से जल्द इसमें शामिल होने के लिए कहा है।

इसके साथ ही उन्हें धोखाधड़ी प्रबंधन प्रणाली को मजबूत बनाने और वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामले रोकने के लिए गहराई से जांच-परख करने के लिए कहा है।

विभिन्न मंत्रालयों के साथ बैठक के बाद वित्तीय सेवाओं के विभाग के सचिव विवेक जोशी ने कहा, ‘800 वित्तीय संस्थानों में से अभी तक 259 संस्थानों ने ही आई4सी में पंजीकरण कराया है। बाकियों को शीघ्रता से पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है। इस मसले पर अगली बैठक जनवरी में होगी।’

वित्तीय संस्थानों में रिटेल एवं वाणिज्यिक बैंक, इंटरनेट बैंक, क्रेडिट यूनियन, बचत एवं ऋण एसोसिएशन, निवेश बैंक और कंपनियां, ब्रोकरेज फर्में, बीमा कंपनियां तथा मॉर्गेज फर्में आदि शामिल हैं।

बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग, राजस्व विभाग, संचार एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण और नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

जोशी ने कहा कि आई4सी इस साल 600 करोड़ रुपये मूल्य की धोखाधड़ी रोकने में सफल रहा है, वहीं दूरसंचार नियामक ने साइबर धोखाधड़ी और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े 3.5 लाख लोगों से संबंधित 70 लाख मोबाइल फोन कनेक्शन का पता लगाकर उसे ब्लॉक किया है।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement