facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जवान का दमदार प्रदर्शन, शाहरुख की बादशाहत बरकरार

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि शाहरुख अब एक नए अवतार में वापसी कर रहे हैं

Last Updated- September 12, 2023 | 11:59 AM IST
Shah Rukh Khan to fans: Love you for loving 'Jawan'

हिंदी फिल्मों के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान की इस साल दूसरी फिल्म ‘जवान’ ने भी रुपहले पर्दे पर दमदार प्रदर्शन किया है। फिल्म को दर्शकों से मिले प्यार के बाद विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अभिनेता नए अवतार में वापसी कर रहे हैं।

हालांकि विशेषज्ञों की राय है कि भले ही पठान से पहले शाहरुख चार साल तक फिल्मी पर्दे पर नहीं दिखे थे मगर दर्शकों पर उनकी पकड़ कभी कम नहीं हुई और उन्हें चाहने वाले लोग हमेशा उनकी ओर आकर्षित होते रहे।

खबरों के मुताबिक इस साल की उनकी दूसरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए दूसरे ही दिन 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। ‘जवान’ ने सबसे तेजी से 250 करोड़ रुपये के आंकड़ा छूकर ‘पठान’, ‘गदर 2’, ‘केजीएफ 2 (हिंदी)’ और ‘बाहुबली 2 (हिंदी)’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘जवान’ ने अपनी रिलीज के पहले सप्ताहांत में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 520.79 करोड़ रुपये कमाए हैं।
शाहरुख की पिछली फिल्म पठान ने सिनेमाघर मालिकों को राहत की सांस प्रदान की थी, क्योंकि चार साल बाद अपने पसंदीदा हीरो को देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में सिनेमाघरों में उमड़ पड़े और दुनिया भर में फिल्म की कमाई 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई।

अपनी दोनों फिल्मों में उन्होंने ऐसी भूमिकाएं निभाईं जहां चरित्र अधिक परिपक्व व्यक्तित्व की मांग करता है और इस प्रकार एक अभिनेता के रूप में उन्होंने खुद को फिर से परिभाषित किया है।

विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि यह सहनशीलता है जिसे शाहरुख अपनी हर फिल्म में दिखाते हैं। बिजूर कंसल्ट्स इंक के संस्थापक हरीश बिजूर ने कहा, ‘शाहरुख खान ने खुद में बदलाव किया है।’

उन्होंने कहा कि विज्ञापनदाता उन्हें कभी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। बिजूर कहते हैं, ‘विज्ञापनदाताओं को अब यह कहना होगा कि उम्र मायने नहीं रखती और न ही अब इसका चलन बचा है। ‘अन्य विशेषज्ञों का ऐसा भी कहना है कि रईस अभिनेता ने इस साल अपने कलेवर (शाहरुख खान 3.0) में कदम रखा है। क्रेयॉन ऐडवर्टाइजिंग के संस्थापक और चेयरमैन कुणाल लालानी कहते हैं, ‘उन्हें अब कैन्डी बॉय की भूमिका निभाने की जरूरत नहीं है। उन्हें अपनी नई पहचान मिल गई है।’

लालानी के अनुसार इतिहास खुद को वैसे ही दोहरा रहा है जैसे अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था। उनका मानना है कि अब कंपनियां शाहरुख का अनुसरण करेंगी क्योंकि वह खुद को अलग तरह से गढ़ रहे हैं।

साल 2022 के लिए क्रोल के सेलेब्रिटी ब्रांड मूल्यांकन के अनुसार शाहरुख 5.57 करोड़ डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ 10वें स्थान पर रहे। साल 2021 में अभिनेता 12वें स्थान पर थे। टीआरए रिसर्च के मुख्य कार्याधिकारी एन चंद्रमौलि कहते हैं, ‘इस अभिनेता ने सभी चीजों के साथ प्रयास और प्रयोग किया है और दर्शकों ने भी नई भूमिका में उन्हें स्वीकार कर लिया है और वे इसे पसंद भी कर रहे हैं।

चंद्रमौलि के अनुसार जवान ने दक्षिण में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। आमतौर पर हिंदी फिल्में वहां इतना बढ़िया प्रदर्शन नहीं करतीं। उनका मानना है कि उनकी ब्रांड अपील बढ़ती जाएगी। मैडिसन वर्ल्ड के चेयरमैन सैम बलसारा कहते हैं कि वह ऐसे स्टार हैं जिनकी अपील बनी हुई है और आगे-पीछे हर अभिनेता नए रूप में सामने आता ही है।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement