facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sugar Production: कम बारिश से चीनी के उत्पादन में गिरावट

Advertisement

जिस वक्त गन्ने की फसल बढ़ती है उस वक्त उसे पर्याप्त बारिश की आवश्यकता पड़ती है, जो कि इस साल नहीं हुई।

Last Updated- July 11, 2023 | 11:53 PM IST
Sugar cane crushing-production

इस साल गन्ने के प्रमुख उत्पादक राज्यों में कम बारिश से चीनी का कम उत्पादन होने का संकट खड़ा हो गया है। किसानों और उद्योग के सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि जिस वक्त गन्ने की फसल बढ़ती है उस वक्त उसे पर्याप्त बारिश की आवश्यकता पड़ती है, जो कि इस साल नहीं हुई।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में इस साल चीनी का कम उत्पादन होगा। ये दो ऐसे राज्य हैं जहां देश का आधे से अधिक चीनी का उत्पादन होता है। इस कारण दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश निर्यात कम करेगा।

भारत का प्रमुख चीनी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र के पश्चिमी जिले सातारा के किसान भरत संकपाल ने कहा, ‘जून से सितंबर तक होने वाली भारी वर्षा से गन्ना फलता-फूलता है, लेकिन इस वर्ष कम वर्षा के कारण गन्ने की वृद्धि लगभग रुक गई है।’

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से शुरू हुए इस मॉनसून सीजन में अब तक महाराष्ट्र के प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों में सामान्य से 71 फीसदी कम बारिश हुई है।

पड़ोसी राज्य कर्नाटक, जो तीसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक है, वहां गन्ना उगाने वाले जिलों में 55 फीसदी तक कम बारिश हुई है।

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement