facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

किस्तों में हो किसानों को गन्ने का भुगतान: शुगर मिल्स एसोसिएशन

Advertisement

एसोसिएशन ने कहा है कि चीनी मिलें सामान्यतया 5 से 6 महीने तक गन्ने की पेराई करती हैं, लेकिन चीनी की बिक्री अगले 16 से 18 महीनों में हो पाती है।

Last Updated- October 06, 2023 | 11:18 PM IST
Sugar mills are giving attractive offers to farmers and workers demand increase in wages

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) ने चीनी मिलों के ब्याज की लागत कम करने और किसानों को ज्यादा मूल्य सुनिश्चित करने के लिए गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) का भुगतान किस्तों में करने की वकालत की है।

कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) को लिखे पत्र में एसोसिएशन ने कहा है कि चीनी मिलें सामान्यतया 5 से 6 महीने तक गन्ने की पेराई करती हैं, लेकिन चीनी की बिक्री अगले 16 से 18 महीनों में हो पाती है। ऐसे में उन्हें राजस्व की कमी की वजह से गन्ने का भुगतान 14 दिन में करने में कठिनाई आती है। ऐसे में मिलों को बैंकों से कर्ज लेने के लिए बाध्य होना पड़ता है, जिससे वे गन्ने का भुगतान कर सकें, जिससे उनकी लागत बढ़ती है।

पत्र में प्रस्ताव किया गया है कि एफआरपी की पहली किस्त का 60 प्रतिशत भुगतान गन्ने की खरीद के 14 दिन के भीतर, 20 प्रतिशत भुगतान पेराई सत्र खत्म होने पर और शेष 20 प्रतिशत भुगतान अक्टूबर में सीजन खत्म होने पर किया जाए।

इस्मा ने कहा है कि अगर एफआरपी का 60 प्रतिशत भुगतान पहली किस्त में किया जाता है तो इस बात की संभावना ज्यादा है कि सभी किसानों को कम से कम 60 प्रतिशत एफआरपी 14 दिन के भीतर मिलना सुनिश्चित हो सकेगा।

Advertisement
First Published - October 6, 2023 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement