facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फैशन ब्रांड रेयर रैबिट पर Tata Capital की नजर

Advertisement

रिलायंस और टाटा समूह जैसे रिटेलर अपनी खुदरा शृंखला मध्यम वर्ग को लक्षित कर चलाते हैं और देश भर में अपने आउटलेट्स के जरिये मध्यम दर्जे के कपड़े बेचती है।

Last Updated- December 14, 2023 | 10:37 PM IST
Tata Capital will seek approval from shareholders on deals related to Tata Steel, Tata Steel के साथ संबंधित सौदों पर शेयरधारकों से मंजूरी लेगी टाटा कैपिटल

टाटा कैपिटल (Tata Capital) प्रीमियम देसी फैशन ब्रांड रेयर रैबिट की करीब 13 फीसदी हिस्सेदारी 30 करोड़ डॉलर के मूल्यांकन पर खरीदने पर विचार कर रही है क्योंकि वह देश के धनी ग्राहकों पर दांव लगाना चाहती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

टाटा कैपिटल, 144 अरब डॉलर वाले टाटा समूह की वित्तीय सेवा इकाई है और रेयर रैबिट में निवेश की उसकी दिलचस्पी ऐसे समय में देखने को मिल रही है जब उसकी प्रतिस्पर्धी मसलन रिलायंस भी प्रीमियम फैशन की पेशकश की ओर आकर्षित हो रही है।

सूत्रों ने कहा कि टाटा ने रेयर रैबिट के साथ बातचीत की है और इस फैशन ब्रांड में 4 करोड़ डॉलर तक निवेश की खातिर टर्म शीट जारी करने के बाद ड्यू डिलिजेंस कर रही है। यह ब्रांड पुरुषों के शर्ट व अन्य परिधान बेचती है।

रेयर रैबिट के संस्थापक मनीष पोद्दार और टाटा कैपिटल ने इस संबंध में टिप्पणी करने से मना कर दिया। रेयर रैबिट की शुरुआत साल 2015 में भारतीय परिवार की तरफ से संचालित कंपनी राधामनी टेक्सटाइल्स ने की थी और वह शर्ट, जींस, जैकेट आदि की बिक्री 20 डॉलर की निचली कीमत से लेकर 80 डॉलर के उच्च कीमत वाले ज्यादातर धनी भारतीयों के रेंज में करती रही है। कंपनी अपने उत्पाद ऑनलाइन बेचती है और देश भर में उसके 90 रिटेल आउटलेट हैं।

भारत के फैशन व क्लॉदिंग सेक्टर ने हाल के वर्षों में बड़े भारतीय व विदेशी ब्रांडों का ध्यान खींचा है और इनमें टॉमी हिलफिगर से लेकर जापान की यूनिक्लो शामिल है।

रिलायंस और टाटा समूह जैसे रिटेलर अपनी खुदरा शृंखला मध्यम वर्ग को लक्षित कर चलाते हैं और देश भर में अपने आउटलेट्स के जरिये मध्यम दर्जे के कपड़े बेचती है। हिस्सेदारी बिक्री पर हो रही मौजूदा बातचीत रैबिट की बाहरी फंड जुटाने की पहली कवायद होगी।

Advertisement
First Published - December 14, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement