facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Power Q1 Results: टाटा पावर का पहली तिमाही में मुनाफा 29 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

Tata Power ने कहा है कि उसके सभी वर्टिकलों में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे संपूर्ण वित्तीय आंकड़ों पर सकारात्मक असर दिखा।

Last Updated- August 09, 2023 | 10:18 PM IST
Tata Power

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में टाटा पावर (Tata Power Results) का शुद्ध लाभ 29 प्रतिशत बढ़ा है, जिसके साथ ही कंपनी ने लगातार 15वीं तिमाही में मुनाफा दर्ज करने में सफलता हासिल की है। पहली तिमाही में समेकित लाभ 1,141 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 884 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी की समेकित राजस्व 15,003 करोड़ रुपये रहा, जो 2 प्रतिशत की मामूली वृद्धि है। पहली मिताही के दौरान कंपनी का एबिटा पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 43 प्रतिशत बढ़ा।

टाटा पावर के सभी वर्टिकलों में वृद्धि

टाटा पावर ने कहा है कि उसके सभी वर्टिकलों में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे संपूर्ण वित्तीय आंकड़ों पर सकारात्मक असर दिखा। टाटा पावर के मुख्य कार्या​धिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘पहली तिमाही में खराब मौसम और विद्युत मांग में धीमी वृद्धि के बावजूद कंपनी ने अपने मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज की है। एबिटा में वृद्धि से पता चलता है कि कंपनी के सभी व्यवसाय अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि पिछली तिमाही के दौरान कंपनी ने 3 गीगावॉट क्षमता की अक्षय ऊर्जा परियोजाएं जोड़ीं जो निर्माणाधीन हैं और कंपनी 8 गीगावॉट आरई क्षमता के नजदीक पहुंच गई है।

सिन्हा ने कहा, ‘टाटा पावर अक्षय ऊर्जा समाधान विकसित करने के लिए तैयार है। हम बैटरी स्टोरेज, पंप्ड हाइड्रो परियोजनाओें और अन्य हाइब्रिड सॉल्युशनों के विकास में प्रगति दर्ज कर रहे हैं। इससे बड़े उद्यमों के आरई-100 एजेंडे को ताकत मिलेगी और हमारे सीऐंडआई उपभोक्ताओं के लिए स्वच्छ ऊर्जा समाधान की दिशा में योगदान देने में भी मदद मिलेगी। ’

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए 12,000 करोड़ रुपये के नियोजित पूंजीगत खर्च से उनके हरित ऊर्जा पारेषण को ताकत मिलेगी और ट्रांसमिशन तथा वितरण व्यवसाय में अवसर तलाशने की राह आसान होगी।

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement