facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टेक फर्म यूएसटी हैदराबाद में अपने कर्मियों की संख्या दोगुना करके 4,000 करेगी

Advertisement

यूएसटी ने कहा कि साल 2018 में केवल 250 कर्मचारियों के साथ परिचालन शुरू करने के बाद से हैदराबाद में इसकी मौजूदगी तेजी से बढ़ी है।

Last Updated- November 22, 2023 | 10:19 PM IST
campus layoff

वैश्विक डिजिटल रूपांतरण समाधान क्षेत्र की कंपनी यूएसटी देश में विस्तार योजना के तहत अगले दो से तीन साल के दौरान हैदराबाद में अपने कर्मचारियों की संख्या दोगुना करके 4,000 करने की योजना बना रही है। इसने हैदराबाद में इंटरनैशनल टेक पार्क में नए कार्यालय की भी शुरुआत की है।

भविष्य में विस्तार के प्रावधान के साथ 1,18,000 वर्ग फुट की यह इकाई 2,000 से अधिक कर्मचारियों को स्थान प्रदान कर सकती है।

हैदराबाद का यह कार्यालय आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में नवीन अनुसंधान और विकास के केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

कैलिफोर्निया की इस कंपनी के यूएसटी हैदराबाद में कर्मचारियों की संख्या करेगी दोगुनी लिए भारत प्रमुख प्रतिभा केंद्र है क्योंकि वैश्विक स्तर पर इसके 30,000 कर्मचारियों की संख्या में से देश में 20,000 से अधिक कर्मचारी हैं।

यूएसटी ने कहा कि साल 2018 में केवल 250 कर्मचारियों के साथ परिचालन शुरू करने के बाद से हैदराबाद में इसकी मौजूदगी तेजी से बढ़ी है। आज यह भारत में यूएसटी के सबसे तेजी से बढ़ते विकास केंद्रों में से एक है। बेंगलूरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, पुणे, कोयंबत्तूर, होसुर और दिल्ली-एनसीआर में कंपनी के समर्पित सॉफ्टवेयर डिलिवरी और विकास केंद्र हैं।

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement