facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अनिवार्य उपकरण परीक्षण की समयसीमा बढ़ाएं : टेलिकॉम उद्योग

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 11:05 PM IST
5G

दूरसंचार परिचालकों ने देश में प्रयोगशालाओं के अनुपयुक्त बुनियादी ढांचे का हवाला देते हुए दूरसंचार उपकरणों के अनिवार्य परीक्षण के संबंध में एक साल के विस्तार की मांग की है। अनिवार्य परीक्षण और दूरसंचार उपकरण प्रमाणन (एमटीसीटीई) व्यवस्था 1 जुलाई से लागू होने वाली है, जिसके तहत नेटवर्क तैनाती के रूप में स्थापित किए जाने से पहले सभी दूरसंचार उपकरणों का स्थानीय प्रयोगशालाओं में परीक्षण और मंजूरी हासिल की जानी है।

लेकिन दूरसंचार कंपनियों ने उद्योग के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के जरिये सरकार से कहा है कि उद्योग की जरूरतें पूरी नहीं हो पाई हैं और समय सीमा में और विस्तार किए जाने की जरूरत है।
सीओएआई के महानिदेशक एसपी कोचर ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि अगर सरकार कोई नीति बनाती है, तो उसे हम आगे बढ़ने का सही तरीका मानते हैं।

अगर उस नीति में कहा जा रहा कि सर्किट में डालने से पहले सभी उपकरणों का सुरक्षा परीक्षण किया जाना चाहिए, तो ऐसे उपकरणों का परीक्षण करने के लिए कोई तंत्र भी होना चाहिए। यही कारण है कि हम सरकार से समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। परीक्षण प्रयोगशालाओं का निरीक्षण और चयन दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीईसी) द्वारा किया जाता है, जो दूरसंचार विभाग की तकनीकी शाखा है।

टीईसी की वेबसाइट पर दिखाया गया है कि देश भर में ऐसी 62 प्रयोगशाला इकाइयां हैं। टीईसी ने 65 अलग-अलग प्रकार के दूरसंचार उपकरणों के लिए ‘अनिवार्य आवश्यकताएं’ भी तैयार की हैं। उद्योग के सूत्रों का कहना है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही निवेशक अब तक प्रतीक्षा और समीक्षा वाली स्थिति में थे तथा उन्होंने हाल ही में इस क्षेत्र में निवेश करना शुरू किया है। लेकिन उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को स्थापित होने में समय लगेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (अनिवार्य पंजीकरण के लिए जरूरी) आदेश, 2012 के तहत लैपटॉप, वायरलेस कीबोर्ड, पीओएस मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसी निर्दिष्ट वस्तुओं का अनिवार्य पंजीकरण करता है।

जून 2022 में दूरसंचार विभाग ने इस व्यवस्था को क्रियान्वित करने का समय एक साल तक बढ़ा दिया था क्योंकि उद्योग के हितधारकों ने जोरदार तरीके से इसके खिलाफ तर्क दिए थे। उन्होंने कहा था कि इससे देश की आगामी 5जी की तैनाती योजना बुरी तरह प्रभावित होगी।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement