facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में मृतकों के अंग डोनेट करने की दर कम, अमेरिका में सबसे ज्यादा

Advertisement

दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों में भी भारत की तुलना में मृत लोगों के अंगदान की दर ज्यादा है।

Last Updated- October 02, 2023 | 9:48 PM IST
organ donation

भारत की तुलना में अमेरिका में मृत लोगों के अंगदान (Organ Donation) की दर 100 गुना अधिक है। इंटरनैशनल रजिस्ट्री ऑफ ऑर्गन डोनेशन ऐंड ट्रांसप्लांटेशन के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में प्रत्येक 10 लाख लोगों की आबादी पर 41 मृत लोगों के अंगदान किए जाते हैं, जबकि भारत में यह संख्या सिर्फ 0.4 है। दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों में भी भारत की तुलना में मृत लोगों के अंगदान की दर ज्यादा है।

विकसित अर्थव्यवस्थाओं का जायजा लें तो फ्रांस में यह दर 24.7, ब्रिटेन में 19.8, जर्मनी में 11.1 और जापान में 0.62 है। उभरते बाजार वाले देशों जैसे ब्राजील (13.8) और चीन (3.63) में भी भारत की तुलना में अंगदान की दर अधिक है। ये आंकड़े 2021 के हैं। वर्ष 2019 में ये संख्या समान थीं।

अमेरिका को छोड़कर, इनमें से अधिकांश देशों में वर्ष 2019 की तुलना में अंगदान में कमी आई है। इसकी वजह कोरोना महामारी और उससे जुड़ी समस्याएं मानी जा रही हैं। भारत में भी कुछ ऐसे ही रुझान देखे गए हैं। भारत में 2019 में अंगदान की दर प्रति 10 लाख की आबादी पर 0.52 थी, जो 2021 में घटकर 0.4 हो गई।

भारत में मृतकों की तुलना में जीवित अंगदाताओं से प्रत्यारोपण अधिक होता है और राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में यह आंकड़ा 13,338 था। मृतकों के अंगों से होने वाले प्रत्यारोपण की संख्या 2,694 थी। यह संख्या पिछले एक दशक में बढ़ रही है।

ज्यादातर जीवित लोगों के अंगों से होने वाला प्रत्यारोपण दिल्ली (3,422), तमिलनाडु (1,690), केरल (1,423), महाराष्ट्र (1,222) और पश्चिम बंगाल (1,059) में हुए हैं। मृतक लोगों के अंगों के प्रत्यारोपण के मामले में शीर्ष पांच राज्यों में तमिलनाडु (555), तेलंगाना (524), कर्नाटक (478), गुजरात (398) और महाराष्ट्र (303) शामिल है।

अंगदान की संख्या कम होने के चलते हीं प्रत्यारोपण भी रफ्तार भी कम है। एनओटीटीओ द्वारा वर्ष 2022 तक विभिन्न अंग प्रत्यारोपण कराने वाले 57,000 से अधिक रोगी पंजीकृत किए गए थे। सरकार ऐसे भारतीयों की सटीक संख्या दर्ज नहीं करती है जिन्हें इसकी दरकार है ऐसे में यह प्रतीक्षा सूची और भी लंबी हो सकती है।

वर्ष 2022 में तय प्रत्यारोपण की तुलना में लगभग चार गुना पंजीकृत रोगी अंग पाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रियाओं की संख्या से पता चलता है कि फेफड़े, या आंत प्रत्यारोपण की की तुलना में किडनी और लीवर का प्रत्यारोपण कराने वालों की संख्या ज्यादा होने की संभावना थी।

सरकार ने 4 अगस्त को संसद में एक जवाब में कहा कि उम्र के आधार पर प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, जिसका अर्थ है कि पहले जो मरीज प्रत्यारोपण के लिए पंजीकरण करने में असमर्थ थे, वे अब ऐसा कर सकेंगे।

इसमें कहा गया, ‘अब किसी भी उम्र के व्यक्ति मृत लोगों के अंगों से प्रत्यारोपण कराने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इससे पहले एनओटीटीओ की नीति में केवल 65 वर्ष से कम उम्र के मरीजों के पंजीकरण की अनुमति थी।’

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement