facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: नई ऊंचाई छूकर लुढ़का बाजार, कारोबार के आखिर में गंवाई बढ़त

Advertisement

निफ्टी 38 अंक या 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,605 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 188 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 74,483 पर बंद हुआ।

Last Updated- April 30, 2024 | 10:44 PM IST
Stock market today

दिग्गज शेयरो में तेजी के दम पर निफ्टी (Nifty) लगातार दूसरे दिन चढ़ने में कामयाब रहा और दिन के कारोबार में इसने नया ऊंचा स्तर बनाया, लेकिन वह इस ऊंचे स्तर से नीचे आ गया और आखिर में बढ़त गंवाकर गिरावट के साथ बंद हुआ। 50 शेयर वाले निफ्टी ने 10 अप्रैल को बनाए गए 22,775.6 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 22,782.3 का सर्वाधिक ऊंचा स्तर छुआ।

सेंसेक्स (Sensex) भी 75,110 की ऊंचाई पर पहुंचा, जो नई ऊंचाई से 15 अंक कम है। निफ्टी 38 अंक या 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,605 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 188 अंक या 0.25 प्रतिशत गिरकर 74,483 पर बंद हुआ।

बाजार कारोबारियों का कहना है कि यूरोपीय बाजारों में कमजोर शुरुआत, तेजी के बाद बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली और फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) के दर संबंधित निर्णय से पहले सतर्कता की वजह से गिरावट को बढ़ावा मिला और बाजार दिन के ऊंचे स्तर से नीचे आ गए। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इंडिया वीआईएक्स 5.2 प्रतिशत चढ़कर 12.9 प्रतिशत पर पहुंच गया।

निवेशक इसे लेकर चिंतित हैं कि फेड अपने सख्त नजरिये को बरकरार रख सकता है। विश्लेषकों को उम्मीद है कि फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे रहने की उम्मीदों को मजबूत करेंगे।

सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) अप्रैल में एक फीसदी से कुछ अधिक की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे। स्मॉलकैप में अच्छा सुधार देखा गया। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने 11.4 फीसदी की तेजी दर्ज की जो नवंबर 2023 के बाद से इसकी सबसे बड़ी मासिक बढ़त है।

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement