facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस साल त्योहारी दिनों में खूब बीके बाइक-कार, कई श्रेणियों में रिकॉर्डतोड़ बिक्री

Advertisement

फाडा के आंकड़ों के अनुसार इस साल त्योहारी अवधि में 28.9 लाख दोपहिया वाहन बिके, जबकि पिछले साल त्योहारों पर 23.9 लाख वाहन ही बिके थे।

Last Updated- November 28, 2023 | 11:28 PM IST
Car Sales

इस साल त्योहारी दिनों में वाहनों की खुदरा बिक्री ने रिकॉर्ड कायम कर दिया। नवरात्र के पहले दिन से शुरू होकर धनतेरस के 15 दिन बाद तक कुल 42 दिनों में डीलरों के पास से 37.93 लाख दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहन बिके। पिछले साल त्योहारों में बिके 31.95 लाख वाहनों के मुकाबले यह आंकड़ा करीब 19 फीसदी ज्यादा रहा।

वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के अनुसार इस साल त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बिक्री 21 फीसदी और तिपहिया वाहनों की बिक्री 41 फीसदी बढ़ गई। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 8 फीसदी और यात्री वाहनों की बिक्री में 10 फीसदी इजाफा हुआ। मगर ट्रैक्टरों की त्योहारी बिक्री 0.5 फीसदी घट गई।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, ‘कई श्रेणियों में रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई। दोपहिया की बिक्री में ग्रामीण इलाकों का योगदान शानदार रहा। यात्री कारों की बिक्री नवरात्र की शुरुआत में कुछ सुस्त दिखी मगर दीवाली तक रफ्तार काफी बढ़ गई और कुल 10 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई।’

उन्होंने कहा, ‘त्योहारी सीजन में एसयूवी की सबसे ज्यादा मांग दिखी। यात्री वाहनों का स्टॉक अब भी बहुत ज्यादा है क्योंकि वाहन कंपनियां लगातार गाड़ियां डीलरों के पास भेज रही हैं। इस वजह से वाहनों का अब तक का सबसे बड़ा स्टॉक इकट्ठा हो रहा है। ट्रैक्टरों की बिक्री में नवरात्र के दौरान 8.3 फीसदी कमी आई मगर बाद में बिक्री बढ़ी और कुल त्योहारी बिक्री पिछले साल से केवल 0.5 फीसदी कम रही। इससे पता चलता है कि ग्रामीण इलाकों में लोग खरीदारी में पूरी तरह सक्षम हैं।’

फाडा के आंकड़ों के अनुसार इस साल त्योहारी अवधि में 28.9 लाख दोपहिया वाहन बिके, जबकि पिछले साल त्योहारों पर 23.9 लाख वाहन ही बिके थे। पिछले साल त्योहारों पर 1,01,052 तिपहिया बिके थे, जिनका बिक्री आंकड़ा इस बार बढ़कर 1,42,875 हो गया।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 1,14,498 इकाई से बढ़कर 1,23,784 हो गई। इन त्योहारों पर पहली बार 5,47,246 यात्री वाहन बिके, जिनका आंकड़ा पिछले त्योहारों पर 4,96,047 ही था।

एसऐंडपी ऑटोमोटिव के वाहन विश्लेषक पुनीत गुप्ता ने कहा, ‘भारत में ग्राहकों और वाहन कंपनियों में इस समय काफी जोश दिख रहा है। त्योहारों पर हमेशा होने वाली मांग और पहले से अटकी मांग के कारण इस साल बिक्री को ज्यादा रफ्तार मिली। इसलिए अगला साल चुनौती भरा होने जा रहा है और अगले साल बाजार में नए मॉडल भी कम आने वाले हैं।’

फाडा के अनुसार त्योहारी सीजन में ग्रामीण मांग बहुत बढ़ गई। जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं, वहां भी तगड़ी मांग आई। चुनावी राज्यों में दोपहिया वाहनों की बिक्री खास तौर पर बढ़ गई।

आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में दोपहिया की बिक्री करीब 28 फीसदी बढ़ी। इसी तरह राजस्थान में 24 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 20 फीसदी और मिजोरम में 41 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement