facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Titan तीन लाख करोड़ रुपये के Mcap क्लब में पहुंची

Advertisement

दिन में 12.28 बजे 3.02 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ टाइटन बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों की एमकैप की रैंकिंग में 16वें स्थान पर पहुंच गई।

Last Updated- November 21, 2023 | 10:44 PM IST
Titan

टाइटन कंपनी मंगलवार को 3 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण वाले क्लब में शामिल होने वाली टाटा समूह की दूसरी कंपनी बन गई जब कंपनी का शेयर बीएसई पर मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 3,400 रुपये की नई ऊंचाई को छू गया।

दिन में 12.28 बजे 3.02 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ टाइटन बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों की एमकैप की रैंकिंग में 16वें स्थान पर पहुंच गई। एक्सचेंज के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। अंत में यह शेयर 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। टाइटन ने एशियन पेंट्स को पीछे छोड़ दिया, जिसका एमकैप 3,00,579 करोड़ रुपये है।

टाटा समूह की अन्य कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज है, जो 12.95 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ दूसरे पायदान पर है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह अगले पांच साल में इंजीनियरिंग, डिजायन, लक्जरी, डिजिटल, डेटा एनालिटिक्स, मार्केटिंग और सेल्स आदि क्षेत्रों में 3,000 से ज्यादा लोगों की नियुक्ति करने की योजना बना रही है।

कंपनी विशिष्ट कौशल मसलन डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, प्रॉडक्ट मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग और नई पीढ़ी के अन्य कौशल से लैस पेशेवरों को नियुक्त करने पर विचार कर रही है। कंपनी ने एक बयान में ये बातें कही।

टाइटन कंपनी की मानव संसाधन प्रमुख (कॉरपोरेट व रिटेल) प्रिया एम पिल्लै ने एक बयान में कहा, हम अगले पांच साल में 1 लाख करोड़ रुपये के कारोबार हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं। अगले पांच साल में 3,000 लोगों की नियुक्ति को लेकर हमारी आक्रामक रणनीति विविध व प्रतिभाशाली कामगारों को नियुक्त करने के हमारे डेडिकेशन को प्रतिबिंबित करता है।

इसके अलावा नवोन्मेष व तकनीक पर ध्यान दिए जाने के मुताबिक टाइटन अगले 2-3 वर्षों में इंजीनियरिंग की भूमिका वाले कर्मचारियों का प्रतिशत 50 फीसदी बढ़ाने की योजना बना रही है। अच्छे तिमाही नतीजे की उम्मीद में नवंबर में अब तक टाइटन ने बाजार के मुकाबले उम्दा प्रदर्शन कर 7 फीसदी की उछाल दर्ज की है।

इसकी तुलना में बेंचमार्क एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स 3.3 फीसदी चढ़ा है। पिछले छह महीने में इस शेयर में 25 फीसदी की उछाल दर्ज हुई है जबकि बेंचमार्क इंडेक्स 6.4 फीसदी चढ़ा है।

3 नवंबर को सितंबर तिमाही के नतीजे की घोषणा करते हुए प्रबंधन ने कहा था कि तीसरी तिमाही में त्योहारी सीजन की शुरुआत अच्छी हुई है और वित्त वर्ष की बाकी अवधि में कंपनी के प्रदर्शन को लेकर वे आशावान हैं।

वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में टाइटन ने सुदृढ़ प्रदर्शन सामने रखा और उसके राजस्व में खासी बढ़ोतरी हुई है। त्योहारी सीजन के कारण राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद है। देसी व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार इस वृद्धि को लेकर मजबूत विजन पेश करता है। प्रदर्शन में मजबूती के लिए नवोन्मेष और नए उत्पादों पर कंपनी का ध्यान बना हुआ है।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement