facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm के सभी व्यापारियों का येस बैंक में ट्रांसफर पूरा

Advertisement

मार्च में एनपीसीआई ने अधिसूचित किया था कि येस बैंक ओसीएल के लिए मौजूदा और नए यूपीआई व्यापारियों के वास्ते किसी मर्चेंट एक्वायरिंग बैंक के रूप में कार्य करेगा।

Last Updated- April 22, 2024 | 10:55 PM IST
Paytm breaks ties with Payments Bank, takes steps to reduce dependency, Paytm breaks ties with Payments Bank, takes steps to reduce dependency

ब्रांड पेटीएम (Paytm) का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने पिछले महीने नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के निर्देश के बाद अपने प्लेटफॉर्म पर मर्चेंट हैंडल को येस बैंक में स्थानांतरित करने का काम पूरा कर लिया है। कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक विजय शेखर शर्मा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने एक वेबिनार में कहा ‘यह स्थानांतरण (व्यापारियों का) पूरा हो गया है और यह प्रणाली येस बैंक के बैक एंड पर चल रही है। जहां तक (केवाईसी) कार्य का सवाल है, तो येस बैंक यह तय कर सकता है कि वह किससे अतिरिक्त सत्यापन करवाना चाहता है।’

शर्मा यूपीआई भुगतान के संबंध में यूपीआई और क्रेडिट कार्ड के लिए कंपनी के दो नए साउंडबॉक्स उपकरणों की शुरुआत पर बोल रहे थे।

मार्च में एनपीसीआई ने अधिसूचित किया था कि येस बैंक ओसीएल के लिए मौजूदा और नए यूपीआई व्यापारियों के वास्ते किसी मर्चेंट एक्वायरिंग बैंक के रूप में कार्य करेगा।

इसी तरह चार बैंक – ऐक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, येस बैंक अब ओसीएल के लिए पीएसपी (भुगतान प्रणाली प्रदाता) बैंकों के रूप में कार्य करते हैं।

शर्मा ने इस महीने प्रकाशित भुगतान एग्रीगेटर्स (पीए) के लिए आरबीआई के मसौदा विनियमन का भी स्वागत किया, जिसमें नियामक ने छोटे और मध्य आकार के व्यापारियों के लिए ‘अपने ग्राहक को जानें’ (केवाईसी) प्रक्रियाओं की रूपरेखा तैयार की।

पेटीएम ने देश में बने साउंडबॉक्स पेश किए

पेटीएम ने सोमवार को यूपीआई और क्रेडिट कार्ड से यूपीआई भुगतान के लिए देश में बने दो साउंडबॉक्स पेश किए।

पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी विजय शेखर शर्मा (Paytm CEO Shekhar Sharma) ने कहा कि उन्नत साउंडबॉक्स बेहतर ध्वनि गुणवत्ता और बैटरी लाइफ से लैस हैं। ये साउंडबॉक्स भारतीय परिस्थितियों के लिहाज से तैयार किए गए हैं।

शर्मा ने कहा कि देश में भारी शोर वाले वातावरण के मद्देनजर इन मिश्रित साउंडबॉक्स की जरूरत महसूस की गई।

Advertisement
First Published - April 22, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement