facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूरोपीय बाजारों के लिए टीवीएस मोटर का Emil Frey के साथ करार

Advertisement

वाहनों की पेशकश के लिए फ्रांस पहला देश होगा, जहां टीवीएस मोटर के मॉडलों की पूरी रेंज (आईसीई व ईवी मॉडल समेत) होगी और यह जनवरी 2024 से उपलब्ध होने लगेंगे।  

Last Updated- November 16, 2023 | 10:01 PM IST
TVS Motor

दोपहिया व तिपहिया बनाने वाली अग्रणी वैश्विक वाहन निर्माता टीवीएस मोटर (TVS Motor) कंपनी ने गुरुवार को यूरोप में प्रवेश का ऐलान किया और इसके लिए कंपनी ने आयात व वितरण के लिए एमिल फ्रे (Emil Frey) संग करार पर हस्ताक्षर किए हैं। एमिल फ्रे 100 साल पुरानी कंपनी है और ऑटोमोटिव वितरण में अग्रणी नाम है।

यूरोप में टीवीएस के जो वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, उनमें टीवीएस ज्यूपिटर 124, टीवीएस एनटीओआरक्यू, टीवीएस रेडर, टीवीएस आईक्यूब एस, टीवीएस एक्स, टीवीएस रोनिन, टीवीएस अपाचे आरआर 310 और टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 शामिल हैं।

दोनों कंपनियों की योजना आपसी सहयोग से चुनिंदा ईयू बाजारों में वितरण व्यवस्था के जरिये प्रवेश की है। इसके तहत उन देशों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां दोपहिया की मजबूत मांग है और एमिल फ्रे का बुनियादी ढांचा व संसाधन वितरण नेटवर्क बनाने के लिए मददगार होगा।

वाहनों की पेशकश के लिए फ्रांस पहला देश होगा, जहां टीवीएस मोटर के मॉडलों की पूरी रेंज (आईसीई व ईवी मॉडल समेत) होगी और यह जनवरी 2024 से उपलब्ध होने लगेंगे।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement