facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी NSA ने मोदी की यात्रा तैयारी का लिया जायजा

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे।

Last Updated- June 14, 2023 | 11:08 PM IST
Prime Minister Narendra Modi on International Yoga Day

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवन के साथ बातचीत की जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आसन्न वाशिंगटन यात्रा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया गया। बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी सुलिवन प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा अन्य वारिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करने के लिए मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे।

जयशंकर ने कहा कि सुलिवन के साथ बातचीत के दौरान वैश्विक सामरिक घटनाक्रम पर चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन से साउथ ब्लाक में आज सुबह मुलाकात हुई। हमारी बातचीत के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी अमेरिका यात्रा की तैयारी रही।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे गठजोड़ के दृष्टिकोण से वैश्विक सामरिक घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई।’

सुलिवन ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की थी। दोनों ने ‘सेमी-कंडक्टर’, अगली पीढ़ी के दूरसंचार, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और रक्षा सहित सात विशिष्ट उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग के लिए एक महत्त्वाकांक्षी खाका सामने रखा था। उन्होंने कहा था कि दोनों पक्ष अपने सहयोग की पूर्ण क्षमता को हासिल करने के लिए जरूरी विषयों पर आगे बढ़ने को आशान्वित हैं।

डोभाल और सुलिवन ने ‘ट्रैक 1.5 डायलॉग’ से पहले वार्ता की, जिसमें कई द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। मोदी को राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। उनकी इस यात्रा में 22 जून को राजकीय रात्रिभोज भी शामिल होगा। मोदी 23 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। यह दूसरा अवसर होगा, जब मोदी अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे।

‘सकारात्मक रणनीतिक परिणाम’ वाले रिश्ते
व्हाइट हाउस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा के जरिये अमेरिका यह संदेश देना चाहता है कि भारत और अमेरिका के बीच ‘सकारात्मक रणनीतिक परिणाम’ वाले संबंध हैं। अमेरिका भारत व्यापार परिषद की मंगलवार को आयोजित वार्षिक ‘भारत विचार सम्मेलन’ के दौरान प्रधान राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा कि वर्षों से प्रशासनों के बीच संबंधों को मजबूत करने के बाद अमेरिका-भारत साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मूल्यवान हुई है।

काफी उत्साहित है अमेरिकी कॉरपोरेट जगत
अमेरिकी कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों ने कहा है कि वे भारत को लेकर उत्साहित हैं और सेमीकंडक्टर, रक्षा, साइबर सुरक्षा और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 11:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement