facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta विभिन्न स्रोतों से जुटाएगी रकम

Advertisement

वेदांत रिसोर्सेज के पास खनन कंपनी में 80 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी ने कहा विमर्श अभी संवेदनशील चरण में है इसलिए वह साझेदारों और निवेशकों के नामों का खुलासा नहीं कर सकती है।

Last Updated- April 23, 2024 | 10:09 PM IST
vedanta demerger

अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल के स्वामित्व वाली वेदांत रिसोर्सेज (Vedanta Resources) ने अपने कोंकोला तांबा खदान परिसंपत्ति के लिए रकम जुटाने के वास्ते स्टैंडर्ड चार्टेड बैंक को रखा है। बैंक का कहना है कि जांबियन परियोजना के अल्पावधि रकम जुटाने और दीर्घावधि इक्विटी के जरिये रकम जुटाने के लिए कई संभावित भागीदारों के साथ काम कर रहा है।

वेदांत के अधिकारी ने कहा है कि कोंकोला कॉपर माइंस (केसीएम) का परिचालन शुरू करने के लिए रकम जुटाने की प्रक्रिया में और मूल्य सृजन को रफ्तार देने की रणनीति में पूंजी आवंटन को उपयुक्त बनाने और विस्तार को रफ्तार देने की प्रतिबद्धता एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।

वेदांत के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि स्टैंडर्ड चार्टड बैंक वेदांत को अपने पूंजी ढांचे के प्रबंधन के लिए व्यापक रणनीति बनाने में कंपनी की मदद कर रहा है। साथ ही बैंक ने कंपनी को आश्वस्त किया है कि उसके पास परिचालन जारी रखने के लिए रकम की कोई कमी नहीं होगी।

कंपनी ने उन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है जिनमें कहा गया था कि दुबई की फंड इंटरनैशनल रिसोर्सेज होल्डिंग्स ने जांबिया परियोजा में 1 अरब डॉलर में हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की है।

वेदांत रिसोर्सेज के पास खनन कंपनी में 80 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी ने कहा विमर्श अभी संवेदनशील चरण में है इसलिए वह साझेदारों और निवेशकों के नामों का खुलासा नहीं कर सकती है। वीआरएल असूचीबद्ध कंपनी जबकि उसकी भारतीय इकाई वेदांत लिमिटेड भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी है। वेदांत लिमिटेड का शेयर मंगलवार को 377 रुपये पर बंद हुआ। वीआरएल की भारतीय कंपनी में 61.95 फीसदी हिस्सेदारी है।

वेदांत ने कहा कि वह जांबिया और वहां के लोगों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अगले 10 वर्षों में सालाना 30 लाख मीट्रिक टन से अधिक तांबे के उत्पादन के लिए देश के नजरिये के साथ पूरी तरह साथ है। प्रवक्ता ने कहा, ‘कंपनी को जांबियन उच्च न्यायालय में सभी लंबित मसलों के त्वरित समाधान की उम्मीद है।’

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement