facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आचार संहिता उल्लंघन! तेलंगाना सरकार की रैयतु बंधु की किस्त जारी करने पर रोक

Advertisement

चुनाव आयोग ने कहा कि वह अपने पिछले आदेश को वापस लेता है, जिसमें उसने रबी फसल के लिए किसानों को वित्तीय सहायता की किस्त बांटने की राज्य सरकार को अनुमति दे दी थी।

Last Updated- November 28, 2023 | 12:10 AM IST
Chief minister of Telangana K Chandrashekar Rao (

Assembly Elections 2023: मतदान की तारीख करीब आने को देखते हुए चुनाव आयोग ने सोमवार को तेलंगाना सरकार को रैयतु बंधु योजना की किस्त जारी करने पर रोक लगा दी।

चुनाव आयोग ने कहा कि वह अपने पिछले आदेश को वापस लेता है, जिसमें उसने रबी फसल के लिए किसानों को वित्तीय सहायता की किस्त बांटने की राज्य सरकार को अनुमति दे दी थी।

आयोग ने यह कदम राज्य के वित्त मंत्री टी. हरीश राव द्वारा सहायता राशि वितरित करने संबंधी ऐलान किए जाने के बाद उठाया है। आयोग ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया। तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

निर्वाचन आयोग ने राज्य में भारत राष्ट्र समिति की सरकार को कुछ शर्तों के आधार पर आचार संहिता की अवधि के दौरान रबी फसलों के लिए किसानों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता की किस्त का भुगतान करने की मंजूरी दी थी। सरकार को आचार संहिता के दौरान इसे लेकर प्रचार नहीं करने के लिए भी कहा गया था।

चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को लिखे पत्र में कहा कि आयोग ने पाया है कि तेलंगाना सरकार के वित्त और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी. हरीश राव ने न केवल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है, बल्कि इसका प्रचार कर उपरोक्त शर्तों को भी तोड़ा है।

भारत राष्ट्र समिति की सरकार द्वारा चुनाव के दौरान योजना की किस्त जारी करने से रोकने के लिए कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग का रुख किया था। राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर यानी के चंद्रशेखर राव ने चुनाव आयोग द्वारा किस्त बांटने की अनुमति वापस लेने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया और कहा कि 3 दिसंबर को बीआरएस के सत्ता में वापस आने के बाद किसानों को किस्त जारी कर दी जाएगी।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement