facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Waaree Energies सोलर पैनल फैक्टरी लगाने के लिए करेगी 1 बिलियन डॉलर का निवेश

Advertisement

Waaree ने कहा है कि वर्ष 2027 तक उसका टैक्सस संयत्र 3 गीगावॉट पैनल की सालाना क्षमता के साथ अमेरिका में सबसे बड़े सौर संयंत्रों में से एक बन जाएगा।

Last Updated- December 21, 2023 | 10:52 PM IST
solar power plant- सोलर पावर प्लांट

भारत की सौर पैनल निर्माता वारी एनर्जीज (Waaree Energies) ने गुरुवार को कहा कि वे टैक्सस में एक संयंत्र लगाने के लिए 1 अरब डॉलर तक का निवेश करेगी। कंपनी स्वच्छ ऊर्जा के लिए बढ़ रही अमेरिकी मांग का लाभ उठाने के लिए यह संयंत्र लगा रही है।

भारत का सौर निर्माण उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और अमेरिका में इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ने लगा है। दोनों देश चीन से मुकाबले के लिए स्वच्छ ऊर्जा निर्माण की संभावना तलाश रहे हैं।

वारी ने कहा है कि वर्ष 2027 तक उसका टैक्सस संयत्र 3 गीगावॉट पैनल की सालाना क्षमता के साथ अमेरिका में सबसे बड़े सौर संयंत्रों में से एक बन जाएगा। इसकी शुरुआत 2024 के अंत तक हो जाएगी। इस संयंत्र से 1,500 से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे। कंपनी ने वर्ष 2025 तक सोलर सेल इकाई जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

वारी की योजनाएं एसबी एनर्जी के साथ दीर्घावधि आपूर्ति समझौते से जुड़ी हुई हैं। एसबी एनर्जी जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप द्वारा समर्थित क्लीन एनर्जी डेवलपर है।

वारी सोलर अमेरिका के अंतरिम मुख्य कार्याधिकारी सुनील राठी ने एक बयान में कहा, ‘ह्यूस्टन एरिया में नए संयंत्र की स्थापना कर वारी ऐसी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देगी, जिनसे अमेरिकी सौर उत्पादन मजबूत होगा, विदेशी स्रोतों पर निर्भरता घटेगी तथा अमेरिकी नौकरियों को बढ़ावा मिलेगा। हम अमेरिका और स्वच्छ ऊर्जा के लिए बढ़ रही उसकी मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ कंपनी ने कहा है कि वारी के सोलर मॉड्यूलों के कई प्रमुख कलपुर्जे अमेरिका में बनाए जाएंगे।

Advertisement
First Published - December 21, 2023 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement