facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Walmart भारत से करेगी 10 अरब डॉलर का निर्यात

Advertisement

कंपनी अगले साल 14 और 15 फरवरी को नई दिल्ली में मेगा सेलर्स समिट यानी विक्रेताओं के सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

Last Updated- November 07, 2023 | 11:19 PM IST
Walmart

अमेरिका की प्रमुख रिटेल कंपनी वॉलमार्ट (Walmart) भारत को दुनिया के लिए सोर्सिंग का प्रमुख केंद्र बनाने की संभावनाएं तलाश रही है। इसी क्रम में कंपनी अगले साल 14 और 15 फरवरी को नई दिल्ली में मेगा सेलर्स समिट यानी विक्रेताओं के सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

यह वॉलमार्ट का अमेरिका के बाहर दूसरा और भारत में पहला वार्षिक कार्यक्रम होगा। करीब एक दशक तक कंपनी अपने वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका में करती रही थी, मगर पिछले अप्रैल में उसने मैक्सिको में इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।

वॉलमार्ट की कार्यकारी उपाध्यक्ष (सोर्सिंग) एंड्रीया अल्ब्राइट ने आज बिज़नेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा कि भारत में आयोजित होने वाला कार्यक्रम अमेरिका और मैक्सिको के कार्यक्रमों के मुकाबले काफी बड़ा होगा।

निर्यात के लिए तैयार आपूर्तिकर्ताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए कंपनी अपने दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत वैलेंटाइन डे पर करेगी। इस दौरान भारतीय कंपनियों और वॉलमार्ट के 50-60 अमेरिकी व्यापारियों को साथ लाने की योजना है।

कार्यक्रम के दौरान वॉलमार्ट ओपन कॉल के जरिये वैश्विक खरीदारों को भारतीय विक्रेताओं एवं उद्यमियों द्वारा निर्यात के लिए प्रदर्शित किए गए उत्पादों का आकलन करने की सुविधा मिलेगी। सीधे तौर पर भारतीय विक्रेताओं से खरीदारी करने की यह पेशकश दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद रहेगी।

वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन ने इस समाचार पत्र से बातचीत में कहा कि सोर्सिंग समूह के भारतीय कारोबार के चार प्रमुख हिस्सों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि अन्य तीन हिस्सों में फ्लिपकार्ट, फोनपे और प्रौद्योगिकी शामिल हैं। विक्रेताओं के इस सम्मेलन को वॉलमार्ट ग्रोथ समिट नाम दिया गया है। यह 2027 तक भारत से सालाना 10 अरब डॉलर के उत्पादों की सोर्सिंग संबंधी कंपनी के लक्ष्य की ओर उठाया गया प्रमुख कदम है।

हालांकि अलब्राइट ने यह नहीं बताया कि भारत से मौजूदा सोर्सिंग की क्या स्थिति है। उन्होंने कहा, ‘हम उस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में अग्रसर हैं।’

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement