facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा, घरेलू खपत बचाएगी भारत को मंदी से

Advertisement

चीन प्लस वन’ रणनीति के तहत बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपने विनिर्माण केंद्र के तौर पर चीन के साथ किसी अन्य देश को भी जोड़ना चाहती हैं।

Last Updated- July 19, 2023 | 10:50 PM IST
Ajay banga

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा (World bank Chairman) ने बुधवार को कहा कि अगले साल के शुरू में वैश्विक सुस्ती के जोखिम के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को उसकी घरेलू खपत से स्वाभाविक मदद मिलने की उम्मीद है।

बंगा ने भारत के अपने पहले दौरे के दौरान यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के साथ मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘विश्व अर्थव्यवस्था का परिदृश्य अनुमान से बेहतर है लेकिन अगले साल की शुरुआत में मंदी के संदर्भ में सुस्ती का जोखिम है। लेकिन भारत का जीडीपी का बड़ा हिस्सा घरेलू मांग पर आधारित है। ऐसे में अगर विश्व अर्थव्यवस्था में सुस्ती आती भी है तो भारत को स्वाभाविक रूप से मदद मिलेगी।’

वैश्विक ऋण देने वाली संस्था के प्रमुख और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की प्राथमिकता वाले क्षेत्रों जैसे म्यूनिसिपल को ऋण मुहैया करवाने, लॉजिस्टिक्स, पानी के पुनर्चक्रीकरण, नवीकरणीय ऊर्जा के ग्रिड आदि में वैश्विक बैंक की मदद के लिए चर्चा की।

विश्व बैंक के पोर्टफोलियो के सबसे बड़े बाजारों में से भारत एक

यह भी विचार-विमर्श किया गया कि कैसे विश्व बैंक और भारत जी-20 के एजेंडे में बेहतर समन्वय के लिए कार्य कर सकते हैं। विश्व बैंक के पोर्टफोलियो के सबसे बड़े बाजारों में से भारत एक है।

वित्त मंत्रालय ने अपने ट्वीट में कहा, ‘केंद्रीय वित्त मंत्री ने भविष्य की आर्थिक गतिविधियों के लिए ज्ञान और तकनीक के खाई को पाटना प्रमुख कुंजी बताया। भारत ग्लोबल साउथ से अपने विकास के अनुभवों को बढ़ाना चाहता है। विश्व बैंक भारत के विकास के अनुभवों को साझा करने के प्रयासों को बढ़ावा दे।’

बंगा ने अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली के कौशल विकास केंद्र का दौरा किया।  उच्च आय वाली नौकरियों में संभावित वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर बंगा ने कहा, ‘‘हमें यह समझना होगा कि ये नौकरियां कहां हैं। ये नौकरियां प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हैं और बहुत कम संख्या में हैं। फिर विनिर्माण क्षेत्र में ऐसी नौकरियां हैं। भारत के सामने फिलहाल मौका है कि वह ‘चीन प्लस वन’ रणनीति का फायदा उठाए।’’

चीन प्लस वन’ रणनीति के तहत बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपने विनिर्माण केंद्र के तौर पर चीन के साथ किसी अन्य देश को भी जोड़ना चाहती हैं। इसके लिए भारत भी एक संभावित दावेदार के तौर पर उभरकर सामने आया है।

बंगा ने कहा, ‘‘भारत को यह ध्यान रखना होगा कि इस रणनीति से पैदा होने वाला अवसर उसे 10 साल तक नहीं मिलता रहेगा। यह तीन से लेकर पांच साल तक उपलब्ध रहने वाला अवसर है जिसमें आपूर्ति शृंखला को अन्य देश में ले जाने या चीन के साथ अन्य देश को जोड़ने की जरूरत है।’

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement