facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी समूह 66 अरब डॉलर का निवेश करेगा, इंफ्रास्ट्रक्चर में नए दौर की शुरुआत

Advertisement

दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 56वीं वार्षिक बैठक के दौरान अपनी योजनाएं प्रस्तुत करते हुए समूह ने कहा कि यह निवेश महाराष्ट्र, असम और झारखंड में किया जाएगा।

Last Updated- January 22, 2026 | 9:01 AM IST
Adani Total Gas Share Price

अदाणी समूह ने विमानन, स्वच्छ ऊर्जा, शहरी अवसंरचना, डिजिटल मंचों और उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों में 66 अरब डॉलर के निवेश की रूपरेखा पेश की है। इससे भारत की वृद्धि प्राथमिकताओं के अनुरूप निजी पूंजी के बड़े पैमाने पर निवेश के नए चरण का संकेत मिलता है।

दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 56वीं वार्षिक बैठक के दौरान अपनी योजनाएं प्रस्तुत करते हुए समूह ने कहा कि यह निवेश महाराष्ट्र, असम और झारखंड में किया जाएगा। यह अलग-अलग परिसंपत्तियों के निर्माण से हटकर एकीकृत, प्रौद्योगिकी आधारित अवसंरचना मंचों की ओर रणनीतिक बदलाव को दर्शाता है। अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने निवेश के पैमाने और विभिन्न क्षेत्रों में इसके विस्तार की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि नियोजित राशि अगले 7 से 10 वर्ष में खर्च की जाएगी।

लॉरियल जीसीसी में करेगी 3,500 करोड़ रु. निवेश

फ्रांस की बहुराष्ट्रीय कंपनी लॉरियल के इस साल नवंबर में हैदराबाद में अपना ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) शुरू करने की संभावना है। डब्ल्यूईएफ बैठक से इतर लॉरियल के सीईओ निकोलस हियरोनिमस ने यह घोषणा की। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रसाधान प्रौद्योगिकी (ब्यूटी-टेक) कंपनी 2030 तक 3,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और एआई विशेषज्ञों, प्रौद्योगिकी इंजीनियर एवं डेटा वैज्ञानिकों सहित 2,000 उच्च-कौशल उन्नत प्रौद्योगिकी नौकरियां सृजित करेगी। यह निवेश बड़े पैमाने पर एआई-संचालित अत्याधुनिक ‘ब्यूटी सॉल्यूशंस’ की आपूर्ति को तेज करेगा। सरकारी अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना में स्थापित होने वाला लॉरियल का यह केंद्र ब्यूटी-टेक क्षेत्र में दुनिया का पहला जीसीसी होगा और इसमें 2,000 ब्यूटी-टेक इंजीनियर के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

12 अरब डॉलर के एमओयू पर चर्चा

आंध्र प्रदेश के आईटी, इलेक्ट्रॉनिक एवं शिक्षा मंत्री नारा लोकेश और ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के अध्यक्ष कॉनर टेस्की ने डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक 2026 से इतर यहां उच्चस्तरीय बैठक की। सरकारी बयान के अनुसार, लंदन में हुई पिछली बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने आपसी सहयोगी की प्रगति की समीक्षा की और विशाखापत्तनम में आयोजित ‘सीआईआई पार्टनरशिप समिट’ में हस्ताक्षरित 12 अरब डॉलर के एमओयू के तहत अगले चरण को बढ़ाने पर चर्चा हुई। दावोस में हुई चर्चाएं विशाखापत्तनम में ब्रुकफील्ड के स्वच्छ ऊर्जा से संचालित, गीगावाट-स्तर के डेटा सेंटर परिसर को शीघ्र विकसित करने पर केंद्रित रहीं।

Advertisement
First Published - January 22, 2026 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement