facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Airtel का बड़ा दांव! अब भीड़भाड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट, 5G स्लाइसिंग से बदलेगा मोबाइल अनुभव

Advertisement

एयरटेल ने 5G स्लाइसिंग तकनीक के साथ अपने पोस्टपेड ग्राहकों को प्रायोरिटी नेटवर्क अनुभव देने की शुरुआत कर दी है।

Last Updated- May 22, 2026 | 8:06 AM IST
Airtel
Representative image

एयरटेल के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शाश्वत शर्मा ने कहा है कि पोस्टपेड सेवाएं लेने वाले सभी ग्राहकों को स्वतः तरीके से कंपनी के हाल ही में लॉन्च किए गए ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ प्लान में  स्थानांतरित कर दिया जाएगा हो जाएंगे जिसमें 5जी स्लाइसिंग की सुविधा होगी।

शर्मा ने अपने पूरे ग्राहक समूह को लिखे पत्र में प्रीपेड ग्राहकों से कहा कि वे पोस्टपेड में अपग्रेड करें ताकि भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे व्यस्त बाजारों में भी लगातार बेहतर अनुभव का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा, ‘एयरटेल प्रायोरिटी पोस्टपेड, हमारे सभी पोस्टपेड प्लान पर उपलब्ध है। यदि आप पहले से पोस्टपेड पर हैं तो यह लाभ आपको स्वतः मिलना शुरू हो जाएगा। यदि आप प्रीपेड ग्राहक हैं तब आप अपने मौजूदा प्लान को एयरटेल ऐप पर जाकर पोस्टपेड में अपग्रेड कर सकते हैं।’

हाल में आई कंपनी की कमाई से जुड़ी रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल के पास 2.9-3 करोड़ पोस्टपेड ग्राहक है जो इसके मोबाइल उपयोगकर्ताओं का 7-8 फीसदी है और मोबाइल राजस्व में इसका योगदान लगभग 12-13 फीसदी है। प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलाव से एयरटेल की आमदनी और भी बढ़ेगी।

नेटवर्क उपकरण प्रदाता  नोकिया और एरिक्सन ने एयरटेल के 5जी स्लाइसिंग को नेटवर्क में लागू करने के कदम का समर्थन किया है, जिससे भारत कुछ उन कुछ देशों में शामिल हो गया है, जिन्होंने इस अत्याधुनिक तकनीक को अपनाया है।

एरिक्सन के अध्यक्ष और सीईओ बॉर्जे एकहोम ने लिंक्डइन पोस्ट में कहा, ‘दुनिया में सबसे तेज 5जी के आने के बाद, भारत लगातार डिजिटल रूप से सबसे अत्याधुनिक देशों में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। भारती एयरटेल अमेरिका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे अग्रणी सेवा प्रदाताओं में शामिल हो गया है, जो अत्याधुनिक 5जी समाधान के साथ ग्राहकों को नए अनुभव दे रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि एरिक्सन ने एयरटेल के साथ मिलकर 5जी स्लाइसिंग को लागू किया।

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 8:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement