facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कॉप 30 के सभी लक्ष्य पूरे, उद्योग को आरईपीएम योजना अपनाने की सलाह

Advertisement

कॉप 30 ने न्यायसंगत परिवर्तन के लिए संस्थागत व्यवस्था स्थापित की है। यह विकासशील देशों की विशिष्ट जरूरतों और प्राथमिकताओं को मान्यता देती है।

Last Updated- December 04, 2025 | 8:45 AM IST
Bhupendra Yadav

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को बताया कि भारत ने हाल में संपन्न कॉप 30 के सभी लक्ष्यों को हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि उद्योग को हाल में घोषित रेयर अर्थ परमानेंट मैन्युफैक्चरिंग (आरईपीएम) योजना में हिस्सा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘कॉप 30 भारत की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरा है।’ उन्होंने इंगित किया कि सहमति से 29 फैसलों को स्वीकार किया गया। यह विभिन्न मुद्दों पर भारत के रुख को दर्शाता है। भारत के इन मुद्दों में जलवायु वित्त व एकतरफा व्यापार उपायों से लेकर तकनीकी सहायता व न्यायसंगत परिवर्तन तक हैं। हमने विकासशील देशों की तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए उचित तकनीकी कार्यान्वयन कार्यक्रमों की स्थापना सुनिश्चित की है।

कॉप 30 ने न्यायसंगत परिवर्तन के लिए संस्थागत व्यवस्था स्थापित की है। यह विकासशील देशों की विशिष्ट जरूरतों और प्राथमिकताओं को मान्यता देती है। भारत ने विकासशील देशों में कमजोर आबादी पर बढ़ते जलवायु प्रभावों का सामना करने में मदद करने के लिए वैश्विक समर्थन बढ़ाने पर जोर दिया।

Advertisement
First Published - December 4, 2025 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement