facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सोलर गठबंधन से हटा, जुड़ा रहेगा भारत

Advertisement

आईएसए के माध्यम से भारत सौर ऊर्जा निवेश और जलवायु लक्ष्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगा, अमेरिका के फैसले के बावजूदInternational Solar Alliance, ISA, India, USA Withdr

Last Updated- January 09, 2026 | 8:49 AM IST
US Venezuela Oil Deal

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) से अमेरिका के पांव पीछे खींचने के बावजूद भारत इस संगठन के साथ काम करना जारी रखेगा। जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए सौर ऊर्जा समाधानों को लागू करने के उद्देश्य से वर्ष 2015 में पेरिस में कॉप21 के मौके पर इस गठबंधन की रूपरेखा तैयार की गई थी।

यह भारत और फ्रांस के बीच सहयोगात्मक पहल है और इसका लक्ष्य 2030 तक सौर निवेश में 1 लाख करोड़ डॉलर जुटाना है। भारत में मुख्यालय वाले आईएसए में वर्तमान समय में 90 से अधिक देश पूर्ण सदस्य और 100 से अधिक देश हस्ताक्षरकर्ता हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 7 जनवरी को लिए गए एक फैसले के साथ अमेरिका आईएसए समेत 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से हट गया है। इनमें से अधिकांश जलवायु परिवर्तन से निपटने पर ध्यान केंद्रित हैं। ट्रंप ने इन संगठनों को ‘अनावश्यक’ और ‘व्यर्थ’ बताया है। आईएसए जो अपनाने को बढ़ावा देता है, इन संस्थानों में से एक है। ट्रंप के फैसले का मतलब है कि इन संगठनों में अमेरिका की भागीदारी और वित्तीय मदद बंद हो जाएगी।

सरकारी सूत्रों ने कहा, ‘आईएसए विभिन्न क्षेत्रों में सौर ऊर्जा समाधानों के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी व्यवहार्यता और प्रभावशीलता को प्रदर्शित करने में सफल रहा है। हम इसके साथ काम करना जारी रखेंगे और सौर ऊर्जा को अपनाने एवं ऊर्जा संक्रमण लक्ष्यों का समर्थन करते रहेंगे।’

Advertisement
First Published - January 9, 2026 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement