facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आपूर्ति ​की चिंता के बीच ओला इलेक्ट्रिक ने बनाई दुर्लभ मैग्नेट रहित मोटर

Advertisement

भू-राजनीति के कारण आपूर्ति-श्रृंखला की चिंताओं के बीच भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी को फेराइट मोटर के लिए सरकार की मंजूरी मिली

Last Updated- October 06, 2025 | 10:43 PM IST
Ola Electric

ओला इलेक्ट्रिक को एक ऐसी मोटर के लिए सरकारी प्रमाणन मिला है जो इलेक्ट्रिक स्कूटरों में दुर्लभ मैग्नेट की जरूरत दूर करती है। इससे भारत की सबसे बड़ी इस इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी की लागत और आपूर्ति-श्रृंखला पर निर्भरता घट सकती है। स्वदेशी तौर पर विकसित इस फेराइट मोटर को तमिलनाडु के एक परीक्षण केंद्र से प्रमाणन मिला और सरकार के अनिवार्य परीक्षणों में पारंपरिक दुर्लभ मैग्नेट वाली मोटरों के प्रदर्शन की बराबरी की।

कंपनी की योजना इस टेक्नॉलजी को अपने प्रोडक्ट लाइनअप में शामिल करने की है। इससे वह लागत और सोर्सिंग संबंधी उन चुनौतियों का हल कर सकेगी जो कीमत के प्रति संवेदनशील भारतीय बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में बाधा डालती रही हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘यह प्रमाणन ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर, तमिलनाडु ने दिया है और इसे फेराइट मोटर के सख्त प्रदर्शन सत्यापन और एआईएस 041 के अनुरूप अनिवार्य मोटर पावर टेस्ट से गुजरने के बाद दिया गया है।’

परीक्षणों से पता चला कि ओला इलेक्ट्रिक द्वारा स्वदेशी तौर पर विकसित फेराइट मोटर का प्रदर्शन 7 किलोवाट और 11 किलोवाट वेरिएंट के लिए शुद्ध पावर के संदर्भ में दुर्लभ मैग्नेट युक्त मोटरों के बराबर रहा है।

ओला ने कहा कि फेराइट मोटर दुर्लभ मैग्नेट युक्त मोटरों के बराबर दक्षता, प्रदर्शन में सक्षम है। साथ ही इससे लागत में बड़ी कमी आएगी और यह आपूर्ति श्रृंखला में उतार-चढ़ाव के जोखिमों को कम करेगी। कंपनी ने इस साल अगस्त में अपने वार्षिक ‘संकल्प 2025’ कार्यक्रम में पहली बार अपनी फेराइट मोटर पेश की थी।

इस प्रमाणन के साथ ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह अपने प्रोडक्ट लाइनअप में फेराइट मोटर को शामिल करना शुरू कर देगी, जिससे लाखों भारतीय उपभोक्ताओं के लिए प्रदर्शन, सामर्थ्य और स्थिरता में और वृद्धि होगी।

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के कारण वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन आपूर्ति श्रृंखला, विशेष रूप से ईवी बैटरी सेल के उत्पादन में बाधा पैदा का खतरा बना हुआ है।

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण उन दुर्लभ धातुओं पर ज्यादा निर्भर है जिनका उपयोग कई महत्त्वपूर्ण घटकों में किया जाता है। इनमें इलेक्ट्रिक मोटर भी शामिल है, जो विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक शक्ति में परिवर्तित करने वाला प्रमुख तत्व है। अधिकांश इलेक्ट्रिक वाहन मोटरें नियोडिमियम से बने मैग्नेट पर निर्भर करती हैं।

Advertisement
First Published - October 6, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement