facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईयू-ब्रिटेन कारोबार की रणनीति में फेरबदल करेगी अशोक लीलैंड

Advertisement

कंपनी खाड़ी सहयोग परिषद क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए भी इस योजना पर विचार कर रही है।

Last Updated- February 12, 2026 | 10:21 PM IST
Ashok Leyland

हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय कंपनी अशोक लीलैंड यूरोपीय संघ (ईयू) और ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के मद्देनजर यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के अपने कारोबार की रणनीति को फिर से तैयार कर सकती है। कंपनी के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने यह जानकारी दी है।

ब्रिटेन में अपनी ईवी कंपनी स्विच मोबिलिटी की एक इकाई बंद करने के बाद कंपनी इलेक्ट्रिक बसों के अपने उत्पादन आधार को ब्रिटने से हटाकर यूएई के रास अल खैमाह (आरएके) में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में लगी थी। यह सऊदी अरब में एक विनिर्माण इकाई स्थापित करने की प्रक्रिया में भी लगी हुई है। भारत द्वारा व्यापार सौदों को अंतिम रूप दिए जाने के साथ कंपनी अब सीधे यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के बाजारों में निर्यात करने की संभावना पर विचार कर रही है।

हिंदुजा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमारी आकांक्षा यूरोपीय बाजार में विकास करने की है। हमारे पास एक नया मॉडल ई1 (स्विच द्वारा इलेक्ट्रिक बस) है। हमारा इरादा इन वाहनों को आरएके से निर्यात करने का था। नए एफटीए से ऐसा रास्ता खुलता है जिसके जरिये भारत में उत्पादन करना भी फायदेमंद हो सकता है। हम लागत के मानकों को ध्यान में रखते हुए सबसे अच्छे विकल्प पर विचार करेंगे।’

कंपनी खाड़ी सहयोग परिषद क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए भी इस योजना पर विचार कर रही है। आरएके की इकाई पहले से ही 6,000 वाहनों की अपनी पूरी क्षमता पर चल रही है। कंपनी को इस साल इस क्षेत्र में लगभग 7,000 से 8,000 वाहनों की बिक्री की उम्मीद थी। इसलिए सऊदी अरब में 2,500 वाहन क्षमता वाला नया असेंबली संयंत्र बनाने की योजना है, जिससे कंपनी को यूएई से निर्यात किए गए वाहनों पर सीमा शुल्क बचाने का लाभ मिलेगा। बीएस

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement