facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एफटीए के बाद ऑडी बदलेगी भारत में अपनी रणनीति, नए मॉडलों पर होगा पुनर्विचार

Advertisement

भारत-ईयू एफटीए पर इस साल 26 जनवरी को हस्ताक्षर किए गए थे और इसके 2027 की शुरुआत तक मंजूर होने की उम्मीद है।

Last Updated- March 17, 2026 | 10:33 PM IST
Audi India

जर्मन कार निर्माता कंपनी ऑडी भारत में अपनी वाहन पेशकशों पर फिर से विचार करेगी और उसे नए सिरे से तय करेगी। कंपनी के भारत में ब्रांड निदेशक बलबीर सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को बताया कि जब भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत आयात शुल्क में कटौती से जुड़ी सटीक जानकारी सामने आ जाएगी, तो उसके बाद वाहन पेशकशों की रणनीति पर पुनर्विचार किया जाएगा।

Also Read: नीदरलैंड को पीछे छोड़ चीन बना फरवरी में भारत का तीसरा बड़ा निर्यात गंतव्य

ढिल्लों ने यहां एसक्यू8 परफॉर्मेंस स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) पेश करने के बाद बिजनेस स्टैंडर्ड से बात करते हुए कहा कि एफटीए के तहत आयात शुल्क के फाइनल फ्रेमवर्क पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद वाहनों की पेशकश पर पुनर्विचार करना सही होगा। उन्होंने कहा, ‘जब स्पष्ट जानकारी सामने आ जाएगी, तभी हम रणनीति बना पाएंगे।’

भारत-ईयू एफटीए पर इस साल 26 जनवरी को हस्ताक्षर किए गए थे और इसके 2027 की शुरुआत तक मंजूर होने की उम्मीद है। इस समझौते में एक कोटा-आधारित प्रणाली के तहत यूरोपीय कारों पर आयात शुल्क को लगभग 110 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने के प्रावधान हैं। इससे ऑडी जैसी कंपनियां भारत में जिन मॉडलों को ला सकती हैं, उनकी रेंज संभावित रूप से बढ़ जाएगी। हालांकि, अभी अभी इस बारे में सही जानकारी नहीं है।

Advertisement
First Published - March 17, 2026 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement