facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछाल

Advertisement

उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि इस वृद्धि को डिजिटल प्लेटफॉर्म, टियर-2 एवं टियर-3 शहरों में क्विक डिलिवरी की पहुंच, प्रीमियम उत्पादों की मांग और आक्रामक प्रचार-प्रसार से रफ्तार

Last Updated- February 13, 2026 | 11:38 PM IST
Valentine's Day credit card offers: Tremendous offers available on these credit cards; Don't miss your chance for cashback and discounts!

वैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स और गिफ्टिंग प्लेटफॉर्म पर बिक्री एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 60 फीसदी तक बढ़ गई है। इस साल ग्राहक फूल, चॉकलेट, व्यक्तिगत सामान और अनुभव को बेहतर करने वाले गिफ्ट पर खूब खर्च कर रहे हैं।

उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि इस वृद्धि को डिजिटल प्लेटफॉर्म, टियर-2 एवं टियर-3 शहरों में क्विक डिलिवरी की पहुंच, प्रीमियम उत्पादों की मांग और आक्रामक प्रचार-प्रसार से रफ्तार मिल रही है।

फ्लिपकार्ट के उपाध्यक्ष (वृद्धि एवं मार्केटिंग) प्रतीक शेट्टी ने कहा, ‘इस सीजन में वैलेंटाइन डे से संबंधित श्रेणियों में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 58 फीसदी की वृद्धि दिखी है। साथ ही ग्राहकों में 44 फीसदी की वृद्धि हुई है जो जबरदस्त तालमेल के साथ-साथ नए ग्राहकों की भागीदारी को दर्शाती है।’ शेट्टी ने कहा कि जहां तक मांग की बात है तो केक एवं पेस्ट्री में 7.7 गुना, नमकीन में 6.6 गुना, कुकीज एवं बिस्कुट में 6.5 गुना, चॉकलेट में 6 गुना और हाईलाइटर जैसे सौन्दर्य उत्पाद में 2.7 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है।

एमेजॉन इंडिया के उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ‘वैलेंटाइन डे साल के एक महत्त्वपूर्ण गिफ्टिंग अवसर के रूप में विकसित हो रहा है। इस दौरान हम चॉकलेट, ताजे फूल, फ्रेगरेंस, ज्वैलरी, ब्यूटी, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और गिफ्ट कार्ड जैसी श्रेणियों में दमदार वृद्धि दर्ज कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह विशेष अवसरों को मनाने के लिए ग्राहकों के बीच बढ़ते उत्साह को दर्शाता है जहां प्रीमियम और क्यूरेटेड गिफ्टिंग विकल्पों के प्रति रुझान बढ़ रहा है।’

सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (सास) प्लेटफॉर्म यूनिकोमर्स के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 1 से 10 फरवरी के बीच क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म, मार्केटप्लेस और ब्रांड वेबसाइटों पर 1.5 करोड़ से अधिक ऑर्डर प्रॉसेस किए गए। साल 2023 की समान अवधि के मुकाबले ई-कॉमर्स की मात्रात्मक बिक्री में लगभग 17 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर की मात्रा में 48 फीसदी की वृद्धि हुई।

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने इस साल वैलेंटाइन गिफ्टिंग में भारी वृद्धि देखी है जहां ज्वैलरी, ग्रीटिंग कार्ड एवं खिलौने जैसी प्रमुख श्रणियों में पिछले साल के मुकाबले 10 गुना तक वृद्धि हुई है। इससे प्रीमियम उत्पादों की ओर ग्राहकों के झुकाव और क्यूरेटेड हैंपर्स के प्रति आकर्षण जैसे बदलाव का पता चलता है। गौरतलब है कि सेक्सुअल वेलनेस श्रेणी भी बढ़कर तिगुनी हो गई है।’ यूनिकॉमर्स के आंकड़ों के अनुसार, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डी2सी) ब्रांड वेबसाइटों पर ऑर्डर की मात्रा में लगभग 16 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

गिफ्टिंग प्लेटफॉर्म एफएनपी के मुख्य विपणन अधिकारी अवि कुमार ने कहा, ‘वैलेंटाइन डे से पहले के ऑर्डर में एक साल पहले के मुकाबले लगभग 30 फीसदी की वृद्धि दिख रही है। इसे मुख्य तौर पर प्रीमियम पर जोर, डिलिवरी के दायरे में विस्तार और उसी दिन गिफ्ट देने के बढ़ते रुझान से बल मिला है। मझोले शहरों में वृद्धि की रफ्तार पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक दिख रही है।’

Advertisement
First Published - February 13, 2026 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement