facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेज इकाइयों को बड़ी राहत, एक साल तक कम शुल्क पर घरेलू बाजार में बिक्री की मंजूरी

Advertisement

इस रियायती शुल्क से निर्यातकों को वर्तमान भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं से निपटने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Last Updated- April 02, 2026 | 8:44 AM IST
SEZ

सरकार ने विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) में संचालित होने वाली इकाइयों को एक बार की राहत देने की घोषणा की है। सेज इकाइयों को 1 साल की अवधि के लिए कम सीमा शुल्क पर माल बेचने की अनुमति मिल गई है। यह कदम भू-राजनीतिक अनिश्चितता के चलते उठाया गया है। इस रियायती शुल्क से निर्यातकों को वर्तमान भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं से निपटने में मदद मिलने की उम्मीद है। इस समय सेज इकाइयों से निर्यात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिसे देखते हुए वे अपनी कुछ क्षमता का उपयोग घरेलू बाजार में कर सकेंगी।

वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार यह उपाय 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा और इसमें प्लास्टिक, कपड़ा, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कई उत्पाद श्रेणियां शामिल होंगी। हालांकि रत्न और आभूषण और पेट्रोल व डीजल उत्पाद जैसे क्षेत्रों को इस सूची से बाहर रखा गया है।

यह कम शुल्क उन इकाइयों तक सीमित रहेगा जिन्होंने 31 मार्च 2025 को या उससे पहले उत्पादन शुरू किया था। इसके लिए कम से कम 20 प्रतिशत मूल्य संवर्धन सुनिश्चित करना होगा और पिछले 3 वर्ष के दौरान इकाइयों के उच्चतम निर्यात मूल्य का 30 प्रतिशत ही घरेलू बाजार में बेचा जा सकेगा।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘यह छूट केवल तभी मिलेगी, जब सेज में इकाई ने 31 मार्च 2025 को या उससे पहले माल का उत्पादन शुरू कर दिया हो। इकाइयों को लाभ का दावा करने के लिए सक्षम अधिकारियों के समक्ष यह सुनिश्चित करना होगा वे छूट की सभी शर्तों का पालन कर रही हैं।’हालांकि, फ्री ट्रेड वेयरहाउसिंग जोन में चलने वाली इकाइयों पर यह छूट लागू नहीं होगी।

शुल्क की घटाई गई दरें 5 प्रतिशत से 12.5 प्रतिशत के बीच हैं। अब तक, यदि कोई तैयार उत्पाद घरेलू बाजार में बेचना होता था तो सेज को पूर्ण सीमा शुल्क का भुगतान करना पड़ता था। कुछ मामलों में कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर (एआईडीसी) में भी कमी की गई है।

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में घोषणा की थी कि सरकार जल्द ही सेज में काम करने वाली पात्र विनिर्माण इकाइयों को रियायती शुल्क पर घरेलू बाजार में माल बेचने के उपाय पेश करेगी। उसके बाद सरकार ने यह घोषणा की है।

सीतारमण ने बजट भाषण में कहा था, ‘वैश्विक व्यापार व्यवधानों के कारण विशेष आर्थिक क्षेत्रों में काम करने वाली विनिर्माण इकाइयों द्वारा क्षमता के उपयोग के बारे में उत्पन्न चिंताओं को दूर करने के लिए मैं एक एक बार के विशेष उपाय के रूप में सेज की विनिर्माण इकाइयों द्वारा रियायती दरों पर घरेलू टैरिफ क्षेत्र (डीटीए) में बिक्री की सुविधा का प्रस्ताव करती हूं।’

वाणिज्य विभाग की ओर से सेज में बने उत्पादों की घरेलू बाजार में बिक्री की अनुमति देने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। यह मांग तैयार उत्पाद के मामले में नहीं, बल्कि कच्चे माल पर शुल्क छूट देकर राहत की मांग की जा रही थी।

दिल्ली स्थित थिंक टैंक जीटीआरआई ने कहा है कि इस उपाय का प्रभाव मामूली रहने की संभावना है। कई उत्पादों के लिए शुल्क कटौती बहुत कम, लगभग 1 प्रतिशत है। आईजीएसटी पर किसी तरह की राहत न होने से प्रोत्साहन और सीमित हो रहा है। जीटीआरआई की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इसके अलावा कम से कम 20 प्रतिशत मूल्य संवर्धन की जरूरत और घरेलू बिक्री पर 30 प्रतिशत की सीमा सेज फर्मों के लचीलेपन पर प्रतिबंध लगाती हैं। पेट्रोल और डीजल को बाहर रखा जाना विशेष रूप से रिफाइनरी से जुड़े सेज के लिए नीति को कमजोर करता है। यदि उद्देश्य घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देना है, तो चीन और सिंगापुर जैसे देशों की तरह पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने जैसे मजबूत उपायों की आवश्यकता हो सकती है।’

Advertisement
First Published - April 2, 2026 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement