facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जीएसटी सुधार और त्योहारी मांग से वाहन बिक्री में बूम, अक्टूबर में बना नया कीर्तिमान

Advertisement

पिछले महीने व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 18 फीसदी की वृद्धि हुई। तिपहिया वाहनों की बिक्री 5 फीसदी और ट्रैक्टरों की बिक्री 14 फीसदी बढ़ी।

Last Updated- November 07, 2025 | 10:56 PM IST
Cars

माल एवं सेवा कर (GST) सुधारों के बाद वाहनों की बिक्री ने तेज रफ्तार पकड़ ली। वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने शुक्रवार को कहा कि यात्री वाहन की बिक्री अक्टूबर में 5,57,000 के साथ अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई। फाडा ने कहा कि जीएसटी सुधार, त्योहारों पर हुई खरीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत मांग से वाहनों की बिक्री को जबरदस्त ताकत मिली है।

दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 31.5 लाख हो गई, जो अक्टूबर 2024 में हुई 21 लाख बिक्री की तुलना में 52 फीसदी अधिक है। अक्टूबर में यात्री वाहन की बिक्री पिछले वर्ष की 5,00,000 की तुलना में 11 फीसदी बढ़ी। इन दो खंडों ने वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 40.2 लाख तक पहुंचा दिया। यह अक्टूबर 2024 में हुई 28.7 लाख बिक्री की तुलना में 40.5 फीसदी अधिक है।

पिछले महीने व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 18 फीसदी की वृद्धि हुई। तिपहिया वाहनों की बिक्री 5 फीसदी और ट्रैक्टरों की बिक्री 14 फीसदी बढ़ी।

फाडा के आंकड़ों में एक अलग श्रेणी निर्माण उपकरण की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में 30 फीसदी कम हो गई। सितंबर में दुर्गा पूजा से शुरू होकर अक्टूबर में छठ पूजा के साथ समाप्त त्योहारों के दौरान समग्र वाहन बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में 21 फीसदी अधिक थी।

फाडा के अध्यक्ष सी एस विघ्नेश्वर ने कहा,‘जीएसटी 2.0 की शुरुआत से व्यापक बदलाव आए। छोटी कारों पर जीएसटी दरें कम होने से इनकी बिक्री खासी बढ़ गई। खासकर उन लोगों ने खूब खरीदारी की जो कम बजट वाली कार खरीदना चाह रहे थे।’

उन्होंने कहा, ‘2025 में 42 दिनों की त्योहारी अवधि में सभी श्रेणियों में अब तक की सबसे अधिक बिक्री एवं वृद्धि दर्ज हुई।’ डीलरों के पास पीवी इन्वेंट्री सितंबर के लगभग 60 दिनों से घटकर 53-55 दिनों पर आ गई।

मारुति सुजूकी ने अक्टूबर में बिक्री में 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज कर 2,39,000 कारों के साथ भारत की शीर्ष कार निर्माता कंपनी के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। टाटा मोटर्स ने 75,352 कारें और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने 67,918 कारें बेचीं। ह्युंडै मोटर इंडिया की बिक्री 7 फीसदी घटकर 65,442 वाहन रह गई।

दोपहिया वाहन विनिर्माताओं में हीरो मोटोकॉर्प ने अक्टूबर में 9,94,787 वाहन बेचे। होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया की बिक्री 48 फीसदी बढ़कर 8,21,976 वाहन हो गई। टीवीएस मोटर की बिक्री 58 फीसदी बढ़कर 5,58,075 वाहन रही।

विघ्नेश्वर ने कहा,‘ग्रामीण भारत सही मायने में विकास का इंजन बन गया। अनुकूल मॉनसून, उच्च कृषि आय और सरकारी ढांचागत प्रोत्साहन से क्रय शक्ति बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement