facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSE का शुद्ध लाभ 107 करोड़ रुपये, 15 रुपये का डिविडेंड देगी

Advertisement

सालाना आधार पर BSE का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 24 में चार गुना से ज्यादा उछलकर 778.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 220.7 करोड़ रुपये था।

Last Updated- May 08, 2024 | 11:28 PM IST
BSE gets Sebi approval for derivatives on BSE Focused Midcap index

स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का शुद्ध लाभ (BSE Net Profit) मार्च 2024 में समाप्त तिमाही में 107 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की समान अवधि में 91.2 करोड़ रुपये था। क्रमिक आधार पर शुद्ध लाभ हालांकि स्थिर रहा।

सालाना आधार पर एक्सचेंज का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 24 में चार गुना से ज्यादा उछलकर 778.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 220.7 करोड़ रुपये था। इसकी वजह सीडीएसएल की 5 फीसदी हिस्सा बिक्री रही। कंपनी ने इस विनिवेश से 406.62 करोड़ रुपये की कमाई की।

कंपनी के शुद्ध लाभ पर बाजार नियामक सेबी को ऑप्शन अनुबंधों के नोशनल वैल्यू पर 169.77 करोड़ रुपये का नियामकीय शुल्क चुकाने का भी असर पड़ा। बीएसई का परिचालन राजस्व मार्च तिमाही में बढ़कर 488.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो एक साल पहले 227 करोड़ रुपये रहा था।

एक्सचेंज ने 15 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की घोषणा की है, जो शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा। बोर्ड ने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक बीएसई इंस्टिट्यूट के विनिवेश को मंजूरी दी है। बोर्ड ने चीफ रेग्युलेटरी ऑफिसर कमला कांताराज के कार्यकाल में दो साल के विस्तार को भी मंजूरी दी है जो जुलाई 2027 तक रहेगा।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement