facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Red Fort Blast: उमर ही चला रहा था कार, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया पूरा रूट

Advertisement

डीएनए जांच और सीसीटीवी फुटेज से यह पुष्टि की गई है कि लाल किला विस्फोट में उपयोग की गई कार डॉ. उमर नबी द्वारा चलाई गई थी जिससे आतंकी साजिश उजागर हुई है

Last Updated- November 13, 2025 | 10:25 PM IST
Red Fort blast
सोमवार, 10 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में लाल किले के पास खड़ी एक कार में हुए विस्फोट के बाद मौके पर मौजूद दमकलकर्मी | फोटो: PTI

लाल किला विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए नमूनों के डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई है कि डॉ. उमर नबी ही विस्फोट हुई कार को चला रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उमर और उसकी मां के डीएनए नमूने के विश्लेषण से इसकी पुष्टि हुई है। उमर एक सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का प्रमुख सदस्य था। वह जम्मू कश्मीर में पुलवामा के कोइल गांव का रहने वाला था।

इस बीच, कई एजेंसियां कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से तार जोड़कर दक्षिण कश्मीर के तीन डॉक्टरों के इर्द-गिर्द केंद्रित आतंकी साजिश का पता लगाने में जुटी हैं। इस सिलसिले में गुरुवार को भी हापुड़, कानपुर, सहारनपुर और कश्मीर से कई गिरफ्तारियां की गई हैं।

पुलिस के अनुसार जांच के घेरे में आए अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े तीनों डॉक्टर डॉ. उमर उन नबी, डॉ. मुजम्मिल गनई और डॉ. शाहीन सईद ‘थ्रीमा’ नामक स्विस ऐप के जरिये लगातार संपर्क में थे। इस बीच, पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया।

अल फलाह की होगी जांच

केंद्र सरकार ने अल फलाह विश्वविद्यालय के सभी रिकॉर्ड का फोरेंसिक ऑडिट करने का आदेश दिया है, साथ ही ईडी और अन्य वित्तीय एजेंसियों को इसके धन के स्रोत की जांच करने के लिए कहा है। यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया। शाह ने दोहराया कि दिल्ली में आतंकी हमले को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने अल फलाह की सदस्यता निलंबित कर दी है। वहीं नैक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

Advertisement
First Published - November 13, 2025 | 10:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement