facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्र सरकार ने राज्यों को एडवांस टैक्स का हिस्सा जारी किया

Advertisement

कर हस्तांरण के राज्य-वार आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक ₹31,000 करोड़, उसके बाद मध्य प्रदेश को ₹13,987 करोड़ और यूपी को ₹13,404 करोड़ जारी किए गए थे।

Last Updated- October 10, 2024 | 11:03 PM IST
Finance Ministry

सरकार ने गुरुवार को राज्यों को आगामी त्योहारों और पूंजीगत व्यय बढ़ाने के लिए 89,086.50 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त सहित कर हिस्से के हस्तांतरण की मद में 1.78 लाख करोड़ रुपये जारी किए। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की बयान में दी गई।

वित्त मंत्रालय ने बयान में बताया, ‘इसमें अक्टूबर 2024 की नियमित किस्त के अतिरिक्त एक अग्रिम किस्त शामिल है… यह किस्त आगामी त्योहारी सत्र के मद्देनजर जारी की गई है और इससे वे विकास/ कल्याण संबंधित व्यय को धन मुहैया करा सकते हैं।’

कर हस्तांरण के राज्य-वार आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक 31,000 करोड़ रुपये, उसके बाद मध्य प्रदेश को 13,987 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल को 13,404 करोड़ रुपये जारी किए गए थे।

मानदंडों के अनुसार बांटे गए कर पूल की राशि को 14 सालाना किस्तों में दिया जाता है : इसमें 11 महीनों में 11 किस्तें और मार्च में तीन किस्तें दी जाती हैं। केंद्रीय बजट के वित्त वर्ष 2024-25 के अनुसार सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में केंद्रीय करों में से राज्यों को 32.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अनुमान जताया है जबकि 15वें वित्त आयोग ने 41 प्रतिशत की सिफारिश की है।

केंद्र के उपकर और अधिभार लगाए जाने से राज्यों की हिस्सेदारी कम होती है। दरअसल केंद्र सरकार राज्यों के साथ उपकर और अधिभार को साझा नहीं करती है। इसलिए राज्य अक्सर शिकायत करते हैं कि उन्हें वित्त आयोग की सिफारिशों की तुलना में करों में कम हिस्सेदारी दी जा रही है।

Advertisement
First Published - October 10, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement