facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकों से नहीं ले रहीं कंपनियां लोन, नकदी से कर रहीं खर्च पूरा

Advertisement

बैंकों से रकम नहीं लेने का एक कारण यह भी है कि कंपनियों के पास फिलहाल पर्याप्त नकदी उपलब्ध है जिससे वे अपनी तात्कालिक जरूरतें पूरी कर सकते हैं।

Last Updated- September 04, 2025 | 9:59 AM IST
loan

कॉर्पोरेट बॉन्ड पर यील्ड बढ़ने के बावजूद भारतीय कंपनियां पूंजीगत व्यय के लिए बैंकों से उधार लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं। इसकी वजह यह है कि बॉन्ड पूंजी बाजार में मौजूदा दरों की तुलना में उधारी दरें ऊंची देनदारियों के कारण अब भी ऊंचे स्तर पर हैं।

बैंकिंग उद्योग और बॉन्ड बाजार के कारोबारियों का कहना है कि बैंकों से रकम नहीं लेने का एक कारण यह भी है कि कंपनियों के पास फिलहाल पर्याप्त नकदी उपलब्ध है जिससे वे अपनी तात्कालिक जरूरतें पूरी कर सकते हैं। पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन करने के बाद प्राथमिक बॉन्ड बाजार की रफ्तार सुस्त हो गई है।

जुलाई के बाद से नकारात्मक खबरों के कारण यील्ड 20-25 आधार अंक तक बढ़ गई जिससे बाजार में नए बॉन्ड आने की रफ्तार कम हो गई है। जुलाई की शुरुआत से 10 वर्ष की अवधि की सरकारी प्रतिभूतियों पर यील्ड 6.3 प्रतिशत के स्तर से बढ़कर अगस्त के अंत में 6.6 प्रतिशत हो गई है।

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के अनुसार जुलाई और अगस्त में भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-जून तिमाही में 3.42 लाख करोड़ रुपये की तुलना में घरेलू ऋण पूंजी बाजार से 1.19 लाख करोड़ रुपये से थोड़ी अधिक रकम जुटाई है। जुलाई में कंपनियों ने बॉन्ड के जरिये 69,125 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि अगस्त में उन्होंने 50,152 करोड़ रुपये जुटाए थे।

नाम नहीं छापने की शर्त पर बॉन्ड बाजार के सूत्र ने कहा, ‘एसडीएल (राज्य विकास ऋण) पर यील्ड वर्तमान में इतनी अधिक हैं कि निवेशक कॉर्पोरेट बॉन्ड से दूर जा रहे हैं। यील्ड लगभग दैनिक और साप्ताहिक रूप से बढ़ रही हैं, इसलिए इस बात अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि उचित मूल्य क्या होना चाहिए। इसका नतीजा यह हुआ है कि दर बाजार (रेट मार्केट) काफी अव्यवस्थित और कमजोर प्रतीत होता है।‘

कॉर्पोरेट बॉन्ड की आमद कम हो गई है और यील्ड बढ़ने लगी हैं मगर कॉर्पोरेट ऋण वृद्धि में तेजी नहीं आई है। आरबीआई के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 25 जुलाई को समाप्त पखवाड़े में बैंकिंग उद्योग में ऋण वृद्धि पिछले वर्ष की समान अवधि में 10.2 प्रतिशत की तुलना में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़ी। यह जून में दर्ज 5.5 प्रतिशत की वृद्धि से थोड़ी अधिक है।

Advertisement
First Published - September 4, 2025 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement